फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman shot dead

सागरपुर में महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Sun, 06 Jun 2021 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
woman shot dead
नई दिल्ली। सागरपुर थाना इलाके में महिला की हत्या करने के बाद से फरार एक बदमाश को जिले की स्पेशल स्टाफ ने मुजफ्फरनगर यूपी से गिरफ्तार किया है। वह अपने रिश्तेदार से मिलने हरिद्वार जा रहा था। उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर के किनोनी गांव निवासी चेतन पांडेय के रूप में हुई है। चेतन पर सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। पांच मई को सागरपुर इलाके में दो बदमाशों ने ज्योति नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान एक बदमाश की पहचान नितिन के रूप में हुई। सात मई को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नितिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या में चेतन पांडेय के शामिल होने की बात कही। उसके बाद पुलिस की टीम लगातार चेतन की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने उसके फोन को सर्विलांस पर लगाया। जिसके जरिए पता चला कि वह किनोनी गांव मुजफ्फरनगर में मौजूद है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चेतन पालम गांव का घोषित बदमाश है। सागरपुर थाना पुलिस उसे अपने रिमांड पर लेकर हत्या के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed