{"_id":"60bc38728ebc3e53dc2f5d67","slug":"woman-killed-husband-along-with-friend-after-his-second-marriage-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कपड़े पर लगे खून की धब्बे को खुला राज, दूसरी शादी करने पर दोस्त के साथ मिलकर की पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कपड़े पर लगे खून की धब्बे को खुला राज, दूसरी शादी करने पर दोस्त के साथ मिलकर की पति की हत्या
Sun, 06 Jun 2021 08:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:22 AM IST
सार
आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक महिला ने पति के दूसरी शादी कर लेने पर अपने दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। छानबीन के दौरान पत्नी के कपड़े पर लगे खून की धब्बे देखकर पुलिस को उसपर शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दोस्त की तलाश में दबिश दे रही है।
मृतक की शिनाख्त अनिल के रूप में हुई। वह प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। मूलत: कोडरमा झारखंड का रहने वाला अनिल अपनी पत्नी भुवेश्वरी देवी, बेटा अभिषेक और बेटी प्रिया के साथ शिव विहार निलोठी एक्सटेंशन स्थित फ्लैट में रहता था। इनके साथ दो नौकरानी जयंति और महावती भी रहती थी।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को अनिल की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस सूचना मिलते ही उक्त मकान की चौथी मंजिल के कमरे में पहुंची। कमरे में एक बिस्तर पर अनिल का शव पड़ा था। चारों तरफ खून फैला हुआ था। अनिल की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
परिवार वालों से पूछताछ करने पर बताया कि वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। उन्हें इस बात की भनक नहीं लगी। छानबीन के दौरान पुलिस ने अनिल की पत्नी के कपड़े पर खून का धब्बा देखा। उसके हाथ में चोट के निशान भी थे।

शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था।
बृहस्पतिवार की रात दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। देर रात महिला ने अपने दोस्त राज को बुलाकर पति की हत्या करवा दी। इस दौरान महिला को भी चोट लग गई। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी राज की तलाश कर रही है।