फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman had the husband murdered by the lover and his partner delhi police Arrested

दिल्ली: महिला ने प्रेमी और उसके साथी से करवाई थी पति की हत्या, सामने आया चौंकाने वाला सच

Thu, 16 Sep 2021 12:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Sep 2021 12:04 AM IST
सार

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुई मजदूर मुनीस की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी, प्रेमी व प्रेमी का दोस्त गिरफ्तार किया है। महिला ने प्रेमी और उसके साथी से पति की हत्या करवाई थी 

विज्ञापन
woman had the husband murdered by the lover and his partner delhi police Arrested
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में महिला ने अपने प्रेमी व प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। पति की गला दबाकर हत्या की गई थी। पत्नी प्रेमी से शादी करना चहाती थी। पति शादी का विरोध कर रहा था। उसने पत्नी व उसके प्रेमी को डांट फटकार भी लगाई थी। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास एसएस कंट्रक्शन कंपनी एल्डेको सेंटर बना रही है। कंपनी के जनरल मैनेजर ने आठ सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि कंट्रक्शन साइट पर बनी झुग्गी में गांव मलिकपुर बिछोला थाना जारिफ नगर जिला बंदायू, यूपी निवासी मजदूर मुनीस(21) मृत हालत में मिला है। 
विज्ञापन


उसके गले पर दबाने के निशान थे। मुनीस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मुनीस के पिता ने अपनी बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त की। मामला दर्जकर मालवीय नगर थानाध्यक्ष सतीश राणा की देखरेख में एएसआई ताहिर हुसैन व हवलदार अमित ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर हुसन के नेतृत्व में एक टीम बंदायू में पीड़ित के गांव भेजी गई।  ठेकेदार, मजदूरों और मृतक के रिश्तेदारों की जांच की गई। इससे पता लगा कि मृतक मुनीस और उसके साथी मजदूर राजेश को 7 सितंबर को लगभग आठ बजे छत पर किसी काम के लिए भेजा गया था। काम खत्म करने के बाद मृतक मुनीस पहली मंजिल पर गया और राजेश भूतल पर सोने चला गया। 

आठ सितंबर की सुबह मृतक मुनीस अचेत अवस्था में मिला। जहां यह पता चला कि मृतक मुनीस की पत्नी भूरी देवी का कथित तौर पर गांव के ही दिनेश पुत्र राचपाल विवाहेतर संबंध है। संबंधों की जानकारी होने पर मुनीस और उसके पिता ने दिनेश को फटकार लगाई थी।

मुनीष की ऐसे की गई थी हत्या
मुनीस ने रक्षाबंधन वाले दिन अवैध संबंधों को लेकर फटकार लगाई थी। जांच में ये पता लगा कि दिनेश भूरी के संपर्क में है। जांच में ये भी पता लगा कि दिनेश सात सितंबर मालवीय नगर, दिल्ली स्थित घटनास्थल पर था। दिनेश को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया। उससे राजेश के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। 

पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दिनेश भूरी देवी से शादी करना चहाता था। भूरी देवी शादी करने के लिए तैयारी थी। मुनीस इस शादी के खिलाफ था। इस कारण इन्होंने मुनीस की हत्या की साजिश रची और राजेश को साजिश में शामिल किया। 

आरोपी दिनेश सात सितंबर को दिनेश की मदद से कंट्रक्शन साइट पर घुस गया और सात सितंबर की रात ढ़ाई बजे दोनों ने गला दबाकर मुनीष की हत्या कर दी। वारदात के बाद दिनेश मौके से फरार हो गया। वारदात के दौरान पहने गए कपड़े और वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। 

पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार करने के बाद भूरी देवी को मलिकपुर बिछोला, थाना जरीफ नगर, जिला से गिरफ्तार कर लिया। किसी को संदेह न हो इसलिए मालवीय नगर में मुनीष की हत्या की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed