{"_id":"61052e47a6a34333de7ed137","slug":"woman-gives-birth-four-baby-via-ivf-after-being-childless-for-8-years-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिला छप्पर फाड़ के: 8 साल से नहीं थी कोई संतान, आईवीएफ तकनीक से महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिला छप्पर फाड़ के: 8 साल से नहीं थी कोई संतान, आईवीएफ तकनीक से महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म
Sat, 31 Jul 2021 04:34 PM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 31 Jul 2021 04:34 PM IST
सार
अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 32 वर्षीय महिला ने तीन लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया है, वे सभी स्वस्थ हैं और अब घर पर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
चारों बच्चों के साथ डॉक्टर गौरी अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियबाद की रहने वाली एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। यह बच्चे आईवीएफ तकनीक से हुए हैं। आठ सालों बाद दंपति के घर किलकारी गुंजी है। चार बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की है।
विज्ञापन
सीड्स ऑफ इनोसेंस की संस्थापक डॉक्टर गौरी अग्रवाल ने बताया कि दंपती को कई सालों से बच्चे नहीं थे। प्रजनन क्षमता सीमित होने के कारण महिला मां नहीं बन पा रही थी। महिला ने इंट्रायूटीरीन इन्सेमिनेशन (आईयूआई) जैसी सहायक प्रजनन तकनीकों की सहायता ली, लेकिन वह गर्भ धारण करने में विफल रही।
विज्ञापन
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 32 वर्षीय महिला के मामले में आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया गया। इससे महिला ने गर्भधारण किया। जब स्कैन किया गया तो गर्भ में चार दिल की धड़कन मिली। छह हफ्ते बाद यह पुष्टि हुई कि चारों भ्रूण पनप गए थे। यह देखते हुए माता-पिता को भ्रूण में कमी का करने का विकल्प दिया गया, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। यह चारों बच्चे निर्धारित समय से पहले हुए थे इसलिए इन्हे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा गया। सभी स्वास्थ्य जांच की गई। रिपोर्ट सही आने पर बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
दंपती का कहना है कि हम माता-पिता बनकर बहुत खुश हैं और वह भी चार बच्चों के। हमारा परिवार अब पूरा हो गया है।