{"_id":"5f480c978ebc3e4ae528eff9","slug":"woman-e-mailed-to-uk-pm-says-i-will-commit-suicide-if-i-do-not-give-help-in-two-hours-ashram-news-noi5324055148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने यूके के पीएम को किया ई-मेल, कहा-दो घंटे में मदद नहीं देने पर करूंगी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने यूके के पीएम को किया ई-मेल, कहा-दो घंटे में मदद नहीं देने पर करूंगी आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को ई-मेल भेजकर चेतावनी दी कि दो घंटे में उसे आर्थिक मदद नहीं मिली तो वह खुदकुशी कर लेगी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से इसकी सूचना तत्काल विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को मिली। आनन-फानन में दिल्ली पुलिस महिला का पता लगाकर उसे घर पहुंची और उसे खुदकुशी करने से बचाया।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त पीके मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली कि एक महिला ने ई-मेल भेजकर यूके के प्रधानमंत्री से मदद मांगी है और आत्महत्या की धमकी दी। एसीपी की देखरेख में टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की गई। रात करीब एक बजे ही सघन तलाशी अभियान चलाकर सेक्टर-21रोहिणी में महिला के घर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया।
आसपास घूम रही थीं 16 से 18 बिल्लियां
दमकलकर्मी दरवाजा तोड़ ही रहे थे तो महिला बाहर आई। वह बेहद डरी हुई लग रही थी। पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां बदबू थी शायद वर्षों से कमरे की सफाई नहीं हुई थी। आसपास काफी गंदगी थी और 16 से 18 बिल्लियां उसके आसपास घूम रही थीं।
विज्ञापन
एमसीडी में थी शिक्षिका
पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराई तो उसने बताया कि वह एमसीडी में शिक्षिका थी, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से नौकरी छूट गई और तलाक भी हो गया। उसने काफी लोन ले रखा है, जिसकी वह किश्त नहीं चुका पा रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने मानसिक विकार के कारण इस मामले को अंजाम दिया है।