फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman attacked delivery boy with knife asked for address

दिल्ली की सड़क पर महिला का आंतक: मामूली सी बात, डिलीवरी बॉय पर चाकू से वार, पुलिस पर भी लात-घूंसों से हमला

Wed, 23 Aug 2023 09:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 09:55 PM IST
सार

द्वारका इलाके में डिलीवरी बॉय ने पता पूछा तो एक महिला ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। ये पूरी घटना द्वारका सेक्टर-23 डीडीए गोल्फ लिंक अपार्टमेंट में हुई। मौके पर पहुंची महिला सिपाही पर भी हमला कर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
woman attacked delivery boy with knife asked for address
महिला ने चाकू से किया डिलीवरी बॉय पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका इलाके में महज पता पूछने पर एक महिला ने ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर दिया। उसने युवक पर चाकू के कई वार किए। पीड़ित ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने महिला से चाकू छीना तो वह डंडा उठाकर पीसीआर और दूसरी गाड़ियों पर मारने लगी। उसने पीड़ित की स्कूटी भी तोड़ दी। 

विज्ञापन

थाने से महिला स्टाफ मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने महिला सिपाही पर भी लात-घूंसों से हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गई। इसके बाद किसी तरह महिला को काबू कर थाने लाया गया। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पता चला कि महिला डिप्रेशन का शिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात 18 अगस्त को डीडीए गोल्फ लिंक अपार्टमेंट में हुई। गोलू कुमार नामक युवक सामान की डिलीवरी करने अपार्टमेंट में पहुंचा था। अंदर पहुंचने के बाद उसने आरोपी महिला से पता पूछ लिया। इसी बात पर महिला उससे बहस करने लगी। कुछ देर बाद महिला ने रसोई वाला चाकू निकालकर गोलू पर हमला कर दिया। उसके पेट, हाथ और चेहरे पर चाकू मारे। वह किसी तरह जान बचाकर भागा। 

विज्ञापन

महिला ने गोलू की स्कूटी गिराकर उसकी हेड लाइट तोड़ दी। मामले की सूचना मिलने पर पीसीआर वहां पहुंची। पीसीआर पर तैनात जवानों ने किसी तरह महिला से चाकू छीन लिया। इसके बाद आरोपी महिला ने एक डंडा उठाकर पीसीआर व निजी गाड़ियों पर मारना शुरू कर दिया। सूचना पर द्वारका सेक्टर-23 थाने से महिला सिपाही सुबांता वहां पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। किसी तरह आरोपी को काबू किया गया। बाद में उसे थाने लाया गया। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed