{"_id":"621a351d9568c7573b570ddf","slug":"woman-arrested-with-heroin-worth-60-lakhs-in-dwarka-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला कारोबार: 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, घनी आबादी और विदेशियों को करती थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला कारोबार: 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, घनी आबादी और विदेशियों को करती थी सप्लाई
Sat, 26 Feb 2022 07:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 26 Feb 2022 07:43 PM IST
सार
महिला उत्तम नगर और उसके आसपास के इलाकों में छोटे-छोटे पैकेट के जरिए हेरोइन की सप्लाई करती थी।
विज्ञापन
हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका में जिला पुलिस ने 60 लाख कीमत की हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला उत्तम नगर और उसके आसपास के इलाके में छोटे छोटे पैकेट में लोगों को हेरोइन बेचती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया की गिरफ्तार महिला की पहचान उत्तम नगर निवासी सुनीता (40) के रूप में हुई है। द्वारका जिले की नारकोटिक्स और विदेशी सेल लगातार इलाके में नशे के धंधे से जुड़े लोगों पर निगरानी रख रही थी। गुरुवार को पुलिस को जानकारी मिली कि सुनीता एक ग्राहक को हेरोइन की सप्लाई करने आ रही है। तुरंत पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम ने ओम विहार में निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद वहां पहुंची सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक पॉलिथीन में हेरोइन बरामद हुई। साथ ही उसके पास से 31 हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
संतरा नामक महिला से खरीदती थी हेरोइन
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला की महिला हाल ही में इस धंधे से जुड़ी थी। वह उत्तम नगर की घनी आबादी और यहां रहने वाले कई विदेशी नागरिकों को ड्रग मुहैया करवाती थी। महिला ने बताया कि वह हेरोइन संतरा नाम की महिला से खरीदती है। पुलिस उसकी निशानदेही पर धंधे से जुड़े लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन