{"_id":"61d1722040e2d20109302e49","slug":"winter-session-of-delhi-assembly-starting-from-january-3-will-be-inaugurated-at-old-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तीन जनवरी से शुरू हो रहा दो दिवसीय शीतकालीन सत्र, विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार से मांगेगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तीन जनवरी से शुरू हो रहा दो दिवसीय शीतकालीन सत्र, विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार से मांगेगा जवाब
Sun, 02 Jan 2022 03:06 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 02 Jan 2022 03:06 PM IST
सार
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि विधानसभा में जिन मुद्दों पर चर्चा का नोटिस दिया गया है उनमें कोरोना के बढ़ते मामले, नई शराब नीति, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मोहल्ला क्लीनिकों में गलत दवा से बच्चों की मौत और दिल्ली के किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी शामिल हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा सदन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र तीन जनवरी यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा के पुराने सचिवालय में सत्र का शुभारंभ होगा। सत्र दो दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय सत्र में विपक्ष सरकार से पांच मुद्दों पर जवाब मांगेगा। विपक्ष ने कहा है कि जनता इन पांच मुद्दों पर जवाब चाहती है और सरकार को विधानसभा में इन मुद्दों पर चर्चा से भागने नहीं दिया जाएगा।Delhi Assembly Session will commence on 3rd January at 11.00 am in the Assembly Hall of Delhi Vidhan Sabha at Old Secretariat.
— ANI (@ANI) January 2, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बिधूड़ी ने बताया कि विधानसभा में जिन मुद्दों पर चर्चा का नोटिस दिया गया है उनमें कोरोना के बढ़ते मामले, नई शराब नीति, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मोहल्ला क्लीनिकों में गलत दवा से बच्चों की मौत और दिल्ली के किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जनता की गंभीर समस्याओं पर विधानसभा में चर्चा से भागती है क्योंकि उसके पास इनका जवाब नहीं है, लेकिन इस बार भाजपा विधायक पुरजोर तरीके से मुद्दे उठाएंगे ताकि सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर किया जा सके।