{"_id":"612a8d4b8ebc3e79ea2d9870","slug":"wife-had-killed-husband-together-with-lover-ashram-news-noi601582989","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। हाथ पर गुदे टैटू से एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठ गया। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सुखदेव विहार के नाले में 10 अगस्त को एक ट्रॉली बैग में मिले युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रेम प्रसंग की वजह से गला रेतकर हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और पत्नी के प्रेमी समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पत्नी मुस्कान, सास त्रिजा उर्फ मेनू, पत्नी के प्रेमी मो. जमालुद्दीन उर्फ जमाल, कौशलेंद्र उर्फ अमन, विशाल उर्फ कल्लू, विवेक उर्फ बागड़ी और राजकुमार उर्फ राजपाल उर्फ हेटल के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू, ऑटो, सात मोबाइल और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 10 अगस्त को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सुखदेव विहार के नाले से ट्रॉली बैग में सड़ी-गली हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक के एक हाथ पर नवीन नाम का टैटू गुदा हुआ था। इसके अलावा दूसरे हाथ में एक कड़ा भी था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। छानबीन में पता चला कि नवीन नामक युवक की गुमशुदगी उसकी पत्नी मुस्कान ने 12 अगस्त को दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाने में दर्ज कराई थी लेकिन अपनी शिकायत में मुस्कान ने नवीन के टैटू का कोई जिक्र नहीं किया था। पुलिस टीम मुस्कान के दिए हुए पते देवली गांव पहुंची तो वह वहां नहीं मिली। जांच में पता चला कि मुस्कान 11 अगस्त को ही देवली स्थित घर खाली करके चली गई। पुलिस ने मुस्कान के मोबाइल की सीडीआर निकाली तो उसकी लोकेशन खानपुर गांव की मिली। पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंच गई।
टैटू की जानकारी से किया था इंकार
मुस्कान वहां दो साल की बेटी के साथ मां त्रिजा के घर रह रही थी। मुस्कान से नवीन के टैटू के बारे में पूछा गया, लेकिन उसने टैटू की जानकारी की बात से इंकार कर दिया। पुलिस को उस पर शक हुआ। टीम ने नवीन के फोटो देखे तो उसके हाथ पर टैटू गुदे होने की पुष्टि हो गई। वहीं नवीन के भाई संदीप ने भी उसके हाथ में टैटू की बात स्वीकार की। इस दौरान मुस्कान ने पुलिस को बताया कि नवीन सात अगस्त को नशे की हालत में घर पहुंचा था। घर में वह (मुस्कान), मां और मो. जमालुद्दीन उर्फ जमाल थे। नवीन जमाल को देखकर भड़क गया और उसने मुस्कान से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। वह मां के साथ एम्स ट्रामा सेंटर चली गई। वापस आने पर नवीन चला गया था। अगले दिन नवीन के भाई संदीप ने भाई के वापस घर न पहुंचने की बात बताई। काफी तलाश करने के बाद मुस्कान ने 12 अगस्त को नेबसराय थाने में पति नवीन की गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर पुलिस ने मुस्कान के बयान की तस्दीक करने के लिए एम्स में उसकी एमएलसी का पता किया तो वह नहीं मिली। वहीं सीडीआर में मुस्कान की एक नंबर से लगातार बातचीत का पता चला। जांच में नंबर जमालुद्दीन का मिला। सात अगस्त को जमालुद्दीन की लोकेशन मुस्कान के घर और आठ अगस्त को सुखदेव विहार की मिली। सख्ती से पूछने पर मुस्कान टूट गई और उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
दोस्ती प्यार में बदली और लिवइन में रहने लगे
गिरफ्तार पत्नी मुस्कान ने बताया कि वह फूड चेन में काम करती थी। उसकी मुलाकात 4-5 साल पहले नवीन से हुई। दोस्ती प्यार में बदली और लिवइन में रहना शुरू किया। दो साल पहले उनकी बेटी हुई, तो नवीन ने मुस्कान से मंदिर में शादी कर ली, लेकिन सात माह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। नवीन अपने पिता के पास देवली में रहने लगा। मुस्कान मां संग रहने लगी। इस दौरान मुस्कान की जमाल से नजदीकियां बढ़ गई थी।
शव को बाथरूम में धोया
पुलिस ने पत्नी मुस्कान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि सात अगस्त को नवीन की हत्या के बाद शव को जमाल ने बाथरूम में ले जाकर पानी से धोया। मुस्कान ने कमरे में गिरे खून को साफ किया। अगली सुबह जमाल ने अपने दोस्त राजकुमार उर्फ राजपाल को कॉल किया। इसके अलावा विवेक ने अपने बड़े भाई विशाल उर्फ कालू को ऑटो लेकर बुलाया। जमाल अपने घर से एक ट्रॉली बैग ले आया। शव को बैग में डाल दिया। इसके बाद खून से सने कपड़ों को चिराग दिल्ली के नाले में फेंक दिया। जमाल और बाकी आरोपी शव को ऑटो में डालकर सुखदेव विहार लाए। इसके बाद चुपचाप शव को नाले में डालकर वापस चले गए।
ऐसे किया आरोपियों को गिरफ्तार
मुस्कान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी मां त्रिजा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी जमाल की तलाश शुरू की गई। जांच में पता चला कि जमाल बिहार भाग गया। दिल्ली में रह रहे उसके परिजनों से जमाल का नया नंबर मिला और उसको ट्रैक किया गया। पुलिस को पता चला कि आरोपी ट्रेन में यात्रा कर रहा है। पुलिस टीम ने उसे मुरादाबाद से दबोच लिया। इसके बाद सीडीआर की मदद से विवेक उर्फ बागड़ी, विशाल को देवली, राजकुमार को खानपुर और कौशलेंद्र को राय बरेली के गांव कोटवा-मोहम्मदपुर से दबोच लिया इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू, ऑटो व अन्य सामान बरामद कर लिया है।