{"_id":"603a9ab18ebc3ee960757520","slug":"wife-beaten-to-death-by-bench-ashram-news-noi568264756","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंच के पाए से पीटकर पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंच के पाए से पीटकर पत्नी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। विजय विहार इलाके में शुक्रवार रात हुए झगड़े के दौरान ड्राइवर चेतन प्रकाश ने पत्नी गीता (28) की बेंच के पाए से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने चेतन को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया, लेकिन घायल होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती में अक्सर झगड़ा होता था।
पति चेतन और पांच साल की बेटी के साथ गीता बुध विहार फेज-1 में रहती थी। शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे पुलिस को बुध विहार में दंपती में झगड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान गीता को पास के अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पति चेतन भी अचेत पड़ा मिला। पड़ोसियों में पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार रात दंपती में किसी बात पर झगड़ा हुआ। मारपीट की नौबत आने और शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने पास में रहने वाले गीता के परिजनों को फोन कर सूचना दी। जब तक परिवार वाले पहुंचे, तब तक चेतन प्रकाश बेंच के पाए से पीट-पीट कर गीता की हत्या कर चुका था।
पुलिस ने गीता के भाई शेर सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है। चेतन को गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मारपीट के दौरान चेतन को चोट लगी है या फिर पत्नी की हत्या के बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की है।