MP Danish Ali: जानें कौन हैं दानिश अली, संपत्ति से लेकर राजनीतिक करियर तक; हाल ही में क्यों रहे चर्चा में
BSP MP Danish Ali: दानिश अली मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले हैं। उनके दादा महमूद अली विधायक और फिर 1977 में हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद रहे। जामिया मिलिया इस्लामिया से पढ़ाई करने वाले दानिश पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर जनता दल (सेक्यूलर) के साथ शुरू किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को यूपी के अमरोहा से अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया। बसपा सांसद दानिश अली को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से संसद में अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के बाद बसपा सांसद दानिश अली चर्चाओं में आए थे। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इस प्रकरण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दानिश के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। तब से ही दानिश और कांग्रेस के बीच नजदीकी बढ़ने लगी थी। इस बढ़ती नजदीकी के कारण ही माना जा रहा है बसपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित किया है। आइए जानते हैं कौन हैं दानिश अली, उनका राजनीतिक करियर और संपत्ति के बारे में...
लोकसभा चुनाव 2019 में अमरोहा से बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले दानिश अली ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को बडे़ अंतर से हराया था।
हापुड़ के रहने वाले हैं अमरोहा सांसद
दानिश अली मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले हैं। उनके दादा महमूद अली विधायक और फिर 1977 में हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद रहे। जामिया मिलिया इस्लामिया से पढ़ाई करने वाले दानिश पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर जनता दल (सेक्यूलर) के साथ शुरू किया।
लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में हुए शामिल
उन्हें जनरल सेकेट्री तक की जिम्मेदारी दी गई। कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) को मिलाने में दानिश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दानिश 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें अमरोहा से चुनाव लड़ने का मौका मिला था।
उनके मुकाबले में भाजपा ने कंवर सिंह तंवर और कांग्रेस ने सचिन चौधरी का टिकट दिया था। उन्होंने कंवर सिंह तंवर को लगभग 63 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
दानिश अली के पास कितनी संपत्ति?
दानिश अली के 2019 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास उस समय कुल सात करोड़ 49 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति थी। हालांकि, उनके ऊपर करीब साढ़े पांच करोड़ की देनदारियां भी थीं। दानिश अली की अचल संपत्ति में तीन करोड़ 94 लाख रुपये की खेतीहर जमीन भी शामिल है जबकि दो करोड़ 51 लाख रुपये की रिहायशी इमारतें भी हैं।