{"_id":"623a43191cb1413e4967a337","slug":"where-there-is-slum-there-is-a-house-cm-arvind-kejriwal-holds-a-review-meeting-78-thousand-families-will-get-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां झुग्गी वहीं मकान : सीएम केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक, 78 हजार परिवारों को मिलेंगे फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां झुग्गी वहीं मकान : सीएम केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक, 78 हजार परिवारों को मिलेंगे फ्लैट
Wed, 23 Mar 2022 03:13 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 23 Mar 2022 03:13 AM IST
सार
बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया, शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन सहित डूसिब, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड समेत संबधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फ्लैट
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजरीवाल सरकार झुग्गियों में रह रहे हजारों परिवारों को जहां उनकी झुग्गी है, वहीं पक्का मकान बनाकर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। मंगलवार को हुई बैठक में जहां झुग्गी, वहीं मकान योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार चरणबद्ध तरीके से झुग्गियों में रह रहे करीब 78 हजार परिवारों को पक्के मकानों में स्थानांतरित करेगी। पहले चरण में करीब 16 हजार परिवारों को शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चालू परियोजनाओं को हर हाल में 3 साल के अंदर पूरा करने के सख्त निर्देश निर्देश दिए, ताकि झुग्गियों में जीवन यापन करने वाले परिवारों को जल्द से जल्द पक्के मकान में सम्मान जनक जिंदगी जीने का मौका मिले। फ्लैट निर्माण सहित बिजली, पानी, सड़क, सीवर समेत सभी सुविधाओं को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अब जहां झुग्गियां हैं, उसी जमीन पर मकान दिए जाएंगे। पहले झुग्गी के आसापास पांच किलोमीटर के दायरे में मकान बनाकर देने का प्रावधान था। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया, शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन सहित डूसिब, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड समेत संबधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डूसिब अधिकारियों से झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के लिए बनाए जा रहे पक्के मकानों की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
झुग्गियों में रहने वाले करीब 78 हजार परिवारों को पक्के मकान में स्थानांतरित करने के लिए सरकार की ओर से फ्लैट बनवाए जा रहे हैं। पहले चरण में करीब 16 हजार परिवारों को पक्के मकानों में भेजा जाएगा। 2024 तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। डूसिब ने करीब 15,962 फ्लैट तैयार कर लिया है और इसी साल के अंत तक परिवारों को पक्के मकान में भेजने की शुरुआत कर दी जाएगी। पक्के मकानों का निर्माण होने तक इन परिवारों को उनकी कालोनी के पास ही दिल्ली सरकार के पहले से तैयार फ्लैटों में अस्थाई तौर पर स्थानांतरित किया जाएगा।
सभी बुनियादी सुविधाएं जल्द मुहैया करने के निर्देश
समीक्षा बैठक में दिल्ली जल बोर्ड, बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत सभी संबधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी विभागों की बुनियादी सुविधाओं की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। उन्होंने संबंधित विभागों को इन फ्लैटों में बिजली, पानी, सड़क, सीवर सहित सभी बुनियादी सुविधाएं यथा शीघ्र मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं ताकि परिवारों को फ्लैट में परेशानी का सामना न करना पड़े।
मिलेगी सम्मान जनक जिंदगी
दिल्ली में हजारों परिवार झुग्गियों में वर्षों से रह रहे हैं। इन परिवारों ने अपने जीवन यापन के लिए अपने मकानों के इर्द गिर्द ही रोजगार का भी बंदोबस्त कर रखा है। कुछ फैक्टरियों में तो कई परिवार रेहड़ी-पटरी लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इनके बच्चे नजदीकी स्कूलों में ही पढ़ते हैं। उनकी रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतें भी आसपास ही उपलब्ध हैं और आसपास के लोगों से काफी घुले-मिले हैं। केजरीवाल सरकार का मानना है कि अगर इन परिवारों को झुग्गियों से हटाकर दूर बने पक्के मकान में शिफ्ट किया जाता है तो इसका असर रोजगार पर भी पड़ेगा। इससे परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत आएगी और इन परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ेगा। इसलिए सरकार की कोशिश है कि जहां उनकी झुग्गी है, वहीं पर पक्के मकान बना कर दिए जाएं। इससे न तो जिंदगी प्रभावित होगी और उन्हें एक सम्मान जनक जीवन यापन का मौका मिलेगा।