{"_id":"5f6cb69d8ebc3e6b194663f7","slug":"when-the-character-was-suspected-the-young-man-killed-his-wife-ashram-news-noi538333945","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः चरित्र पर शक करती थी पत्नी, उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः चरित्र पर शक करती थी पत्नी, उतार दिया मौत के घाट
Fri, 25 Sep 2020 04:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
rohini
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार रात एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त रोहिणी (29) के रूप में हुई है। वह अपने पति के चरित्र पर शक करती थी। रात के समय उसने अपने पति को मोबाइल मांग लिया। इसी बात पर गुस्से में आरोपी पति सन्नी (32) ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी काम पर चला गया। सुबह रोहिणी के देवर ने उसे मृत देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रोहिणी परिवार के साथ पहाड़गंज मुल्तानी ढांडा इलाके में रहती थी। करीब 11 साल पहले उसने पहाड़गंज के ही रहने वाले सन्नी से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। रोहिणी पहली मंजिल पर कमरे में रहती है, जबकि उसके सास-ससुर और देवर भूतल पर रहते हैं। सन्नी ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन
आरोप है कि रोहिणी काफी दिनों से अपने पति पर शक करती थी। उसे लगता था कि सन्नी के किसी और महिला से भी संबंध हैं। इसको लेकर अक्सर दोनों में कहासुनी हो जाती थी। बुधवार रात उसका 10 साल का बेटा सास-ससुर के पास सो रहा था। कमरे में चार साल की बेटी सो रही थी। देर रात सन्नी घर पहुंचा तो रोहिणी ने उससे देखने के लिए मोबाइल मांग लिया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और सन्नी ने रोहिणी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी तड़के करीब तीन बजे ई-रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन की ओर निकल गया। सुबह सात बजे रोहिणी का देवर कमरे में पहुंचा तो वहां भाभी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सन्नी से पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगा। सख्ती से पूछने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह रोज-रोज के झगड़ों से परेशान हो चुका था। इसलिए उसने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी।