फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   wheat fell in the flour mill shop, two died

आटा चक्की की दुकान में गिरी गेहूं से भरी बोरियां, दो की मौत

Sat, 13 Feb 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
wheat fell in the flour mill shop, two died
नई दिल्ली। विवेक विहार में बृहस्पतिवार दोपहर आटा चक्की की दुकान में गेहूं से भरी बोरियों के नीच दबकर दुकानदार और कर्मचारी की मौत हो गई। बोरी उतारने के दौरान हुए हादसे के बाद दोनों काफी देर तक बोरी के नीचे दबे रहे। दुकान पर पहुंचे ग्राहक की नजर पड़ने के बाद झिलमिल कॉलोनी निवासी राजीव नरूला (49) और जगतपुरी निवासी राजेंद्र (55) को निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजीव की झिलमिल कॉलोनी के कृष्णा मार्केट में नरूला आटा चक्की नाम से दुकान थी। राजेंद्र उसकी दुकान में काम करता था। पुलिस के मुताबिक दुकान में दीवार के सहारे ऊंचाई तक एक के ऊपर एक गेहूं की बोरियां रखी गई थीं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा एक बजे आटा चक्की चल रही थी। राजेंद्र बोरियों को उतारकर गेहूं को चक्की में डाल रहा था। बोरी निकलने के दौरान अचानक बोरियां तेजी से गिराने लगीं। राजीव और राजेंद्र को बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। दोनों बोरियों के नीचे दब गए।
विज्ञापन

काफी देर तक दोनों बोरियों के नीचे दबे रहे। इसी बीच एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा। उसने आटा चक्की में बोरियों की ढेर को देखकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इस बीच किसी ने राजीव के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। बोरियों को हटाने के बाद नीचे दोनों बेसुध अवस्था में पड़े मिले। दोनों को एंबुलेंस से तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि राजीव की काफी पुरानी आटा चक्की थी। राजेंद्र भी आटा चक्की पर काफी समय से काम कर रहा था। हादसे के बाद दोनों के परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed