Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से मिली राहत; एयर इंडिया की विमान लखनऊ में डायवर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली में सुबह से दोपहर तक तेज धूप और गर्मी का असर रहा, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। करीब तीन बजे तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी समेत नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे मौसम सुहावना हो गया और बारिश की संभावना बढ़ गई। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
गुरुग्राम और नोएडा में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी के कारण अंधड़ जैसे हालात बन गए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं फरीदाबाद में दोपहर बाद बादल छाने और धूल भरी हवाएं चलने से उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव से हल्की ठंडक महसूस हुई और बारिश की संभावना भी बढ़ गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी के अधिकांश हिस्सों में तेज गरज-चमक, बिजली गिरने और 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
आईएमडी ने अपनी ‘नाउकास्ट’ चेतावनी (कम समय के लिए जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान) में दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों को रेड अलर्ट के दायरे में रखा है। रेड अलर्ट का मतलब है कि मौसम की स्थिति गंभीर हो सकती है और लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
#WATCH दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
वीडियो RML अस्पताल और गुरुद्वारा बंगला साहिब के आस-पास से है। pic.twitter.com/f4LEIRabFf
मौसम विभाग ने यह चेतावनी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को भी भेजी है तथा आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान AI1848 को एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमान ने दोपहर 3:30 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। मौसम सामान्य होने के बाद उड़ान ने शाम 4:44 बजे दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान भर दी।