फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather Update: IMD Alert, On Holi Maximum Temperature Will Reach 35 Degree Celsius

Delhi Temperature: इस बार होली पर छूटेगा पसीना, 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा अधिकतम पारा

Mon, 14 Mar 2022 01:55 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 01:55 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी का अहसास बना रहा।

विज्ञापन
Delhi Weather Update: IMD Alert, On Holi Maximum Temperature Will Reach 35 Degree Celsius
Weather in Delhi NCR - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सूरज के तेवर लगातार तल्ख हो रहे हैं। लोग धूप में निकलने से बचने लगे हैं। ऐसे में होली तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा व अधिक गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में पारे में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप रहने की वजह से लोगों का पसीना छूटता रहा। हवा में नमी का स्तर 36 से लेकर 90 फीसदी तक दर्ज किया गया।

विज्ञापन

दो दिनों में तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 33 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आगामी दो दिनों के भीतर तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। उधर, दिल्ली का एक्यूआई 193, फरीदाबाद 168, गाजियाबाद 207, ग्रेटर नोएडा 190, गुरुग्राम 196 और नोएडा का 164 एक्यूआई रहा। 

अधिकतम तापमान- 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 16 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:29 बजे
सूर्योदय का समय: 6:31 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तेज धूप खिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed