फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather report : The storm of Rajasthan caused trouble in Delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर : राजस्थान की आंधी से छाया धूल का गुबार, हवा हो गई खराब, चढ़ेगा पारा

Mon, 24 May 2021 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 May 2021 03:49 AM IST
सार

  • आज 20 से 25 किमी रफ्तार वाली हवाएं दिलाएंगी गर्मी से आंशिक राहत
  • बताया जा रहा है पश्चिमी विक्षोभ का असर

विज्ञापन
weather report : The storm of Rajasthan caused trouble in Delhi ncr
दिल्ली में धूल का साम्राज्य... - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक दिन पहले राजस्थान में आई धूल भरी आंधी का असर दिल्ली-एनसीआर तक दिखा। सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान में धूल गुबार छाया था। आज दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवा चल सकती है। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। अगले तीन दिन तक तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। इससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, राजस्थान में शनिवार रात धूल भरी आंधी चली। हवा की दिशा के कारण धूल के कण दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचे और लोगों को धूल का गुबार देखने को मिला। इससे वायुु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से 6 कम 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से 4 कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 90 फीसदी व न्यूनतम 48 फीसदी रहा। दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 33.5, लोदी रोड में 33.8, आया नगर में 33.4, गुरुग्राम में 33.5 व मयूर विहार में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में तापमान अधिकतम 36 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले तीन दिन तक धूप खिली रहेगी और बारिश की संभावना नहीं है। 28 मई से एक बार फिर बादल दिल्ली को घेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत दिनों हुई लगातार बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी बनी हुई है। दिन में भी बादलों व सूरज की लुकाछिपी चली। इस कारण अलसुबह हल्की ठंडक का एहसास बना हुआ है। कई वर्ष में ऐसा हुआ है, जब मई में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हो रही है।


खराब श्रेणी में पहुंची हवा
कई दिन संतोषजनक बनी हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा रविवार को खराब श्रेणी में दर्ज हुई। गुरुग्राम को छोड़कर सभी शहर खराब श्रेणी में रहे। गुरुग्राम की हवा 195 आंकड़े के साथ औसत श्रेणी में रही। इसका प्रमुख कारण राजस्थान की धूल भरी आंधी को बताया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत एक्यूआई 237 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का 271, गाजियाबाद का 227, ग्रेटर नोएडा का 226 व नोेएडा का 241 रहा। अगले दो दिन एक्यूआई औसत से खराब श्रेणी के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed