फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather report of north india and delhi ncr

Weather : पहाड़ों पर भारी बारिश-बर्फबारी, उत्तर मध्य भारत में आंधी के साथ ओलावृष्टि, दिल्ली में भी रिमझिम

Sun, 03 Mar 2024 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 06:02 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह फिर बारिश हुी है। हिमाचल और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी है। 

विज्ञापन
Weather report of north india and delhi ncr
पहाड़ों पर बर्फबारी...

विस्तार

मौसम के मिजाज में शनिवार को तेज बदलाव हुआ और राष्ट्रीय राजधानी एवं आसपास के इलाकों समेत उत्तर व मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हुई। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह फिर बारिश हुी है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई और यह 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा की गुणवत्ता भी ठीक रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक 148 दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब व यूपी में अलग-अलग जगहों पर आंधी के साथ  बारिश व ओलावृष्टि हुई है।  हिमाचल में हिमपात और बारिश से चार राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 350 से अधिक सड़कें बंद हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान के कई इलाकों में भी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। दौसा और चुरू में दो सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं, टोंक, झालवाड़, सवाईमाधोपुर, जयपुर जिलों के कुछ इलाकों में एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से मौसम में सुधार की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : गढ़वाल मंडल में बर्फबारी, बारिश जारी
उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में शनिवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां जमकर बर्फबारी हुई वहीं निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके अलावा पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिले में भी बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ ही पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी बुग्याल, बगुवावासा, आली बुग्याल, भीकलताल, ब्रह्मताल, बगजी बुग्याल, मोहिनी डांडा, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, कालीशिला, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी के साथ ही रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, नीती व माणा घाटी, गंगी, पिंस्वाड़ और गेंवाली में जमकर बर्फबारी हुई।


मप्र : भोपाल में बारिश, आंधी की चेतावनी...
पूर्वी और उत्तर मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी राज्य के ज्यादातर इलाकों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed