फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather: Rain-landslide took the lives of five people

Weather : बारिश-भूस्खलन ने ली पांच लोगों की जान, जम्मू हाईवे समेत कई मार्ग बंद, उत्तराखंड में 170 रोड बंद

Wed, 13 Sep 2023 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Sep 2023 05:56 AM IST
सार

बारिश से अधिकतर नदियां-नाले उफान पर आ गए, कई जगह पर जान और माल नुकसान भी हुआ। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के शेरबीबी इलाके के सिलाड में मंगलवार सुबह 5.30 बजे भूस्खलन से एक ट्रक खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
Weather: Rain-landslide took the lives of five people
उत्तराखंड में भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग में सोमवार देररात शुरू हुई भारी बारिश सुबह 8 बजे जाकर थमी। बारिश से अधिकतर नदियां-नाले उफान पर आ गए, कई जगह पर जान और माल नुकसान भी हुआ। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के शेरबीबी इलाके के सिलाड में मंगलवार सुबह 5.30 बजे भूस्खलन से एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ट्रक चालक व उसका सगा भाई तथा दो अन्य सगे भाई शामिल हैं। सभी लोग पशु लेकर श्रीनगर जा रहे थे। चारों नेगवानी और ट्रेल के रहने वाले थे। हादसे में छह मवेशी भी मर गए। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने अभियान चलाकर शवों को खाई से निकाला। इस दौरान सड़क से मलबा हटाने तक एनएच-44 अवरुद्ध रहा। हाइवे पर दोनों तरफ से यातायात रोक दिया गया। सुबह 10 बजे यातायात बहाल हुआ। राजोरी के बथान गांव में भी भूस्खलन में 13 वर्षीय बच्चे की उस समय मौत हो गई, जब पहाड़ी से खिसका पत्थर उस पर आ गिरा। मोहम्मद इरफान चेहरे पर पत्थर लगने से बुरी तरह घायल हो गया। पिता की चीख पुकार सुनकर लोगों ने पत्थर उठाकर उसे तत्काल बुद्धल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक फिर जम्मू सहित संभाग के अन्य हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी है। बता दें कि जम्मू संभाग में मानसून अमूमन 15 सितंबर तक रहता है जो इस बार बेमौसमी बारिश से लंबा खिंच रहा है। 
विज्ञापन


अस्पताल में घुसा पानी
जम्मू शहर में रात दो बजे से जोरदार बारिश शुरू हुई थी। बारिश से शहर के निकासी नाले उफान पर रहे, वहीं जीएमसी में पानी भर गया। अस्पताल के प्रवेश द्वार सहित अल्ट्रासाउंड रूम में पानी भरने से यहां दो से तीन घंटे अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : पहाड़ों से मलबा गिरने से 170 सड़कें बंद
यलो अलर्ट के बीच प्रदेश में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। देहरादून समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण फिलहाल प्रदेश में 170 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।  टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग समेत ज्यादातर पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं। देहरादून और हरिद्वार में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक पहाड़ों में मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। 

हिमाचल में 18 तक मौसम खराब
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के यलो अलर्ट के चलते 18 सितंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल छाए रहे। शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।


शिमला-किन्नौर एनएच पांचवें दिन भी बंद : शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे निगुलसरी के पास पांचवें दिन भी बाधित रहा। भूस्खलन के बाद 400 मीटर एनएच ध्वस्त हो गया है। 100 मीटर मार्ग अभी बहाल करना बाकी है। पत्थर गिरने के चलते अभी एनएच बहाली में दो और दिन लग सकते हैं। मंगलवार को शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे पर नेसंग में भूस्खलन होने से पांच घंटे आवाजाही बाधित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed