फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather in Delhi NCR Air quality to remain in poor category

मौसम का मिजाज: सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान से दोगुना होगा अधिकतम पारा, खराब श्रेणी में बनी रहेगी वायु गुणवत्ता

Tue, 08 Mar 2022 08:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 08:36 PM IST
सार

मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिले रहने की वजह से अधिकतम पारा सामान्य से दो अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा न्यूनतम तापमान से दोगुना हो जाएगा।

विज्ञापन
Weather in Delhi NCR Air quality to remain in poor category
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बदलते मौसम का दौर जारी है।  इस बीच दिन पर दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिले रहने की वजह से अधिकतम पारा सामान्य से दो अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा न्यूनतम तापमान से दोगुना हो जाएगा, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप खिले रहने की वजह से गर्मी का अहसास बना रहा। हवा में नमी का स्तर 33 से लेकर 89 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे अधिक पारा लोधी रोड इलाके में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज इलाके में 31.3, गुरुग्राम का 31 व नजफगढ़ का 31.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन

अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज धूप खिलने के साथ दिन का पारा बढ़ने की वजह से अब दिन में सर्दी का सितम खत्म हो गया है। शाम को हल्की सर्दी का अहसास रह गया है। हालांकि, आगामी तीन से चार दिनों में न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 17 व अधिकतम तापमान दोगुना होकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

खराब श्रेणी में बनी रहेगी दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता
दिल्ली-एनसीआर में बदलते मौसम के बाद भी वायु गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार को हवा की सेहत खराब से बहुत खराब श्रेणी में रही है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है।
 

विज्ञापन

दिल्ली का एक्यूआई 283
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 283, फरीदाबाद 250, गाजियाबाद 305, ग्रेटर नोएडा 263, गुरुग्राम 241 व नोएडा का 242 एक्यूआई रहा। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली संस्था सफर के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार होगा। लेकिन, बावजूद इसके हवा की सेहत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 272 व पीएम 2.5 का स्तर 129 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। 
 

अधिकतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 14 डिग्री सेल्सियस 
-सूर्यास्त का समय: 6:26 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:37 बजे
-मौसम साफ रहेगा। दिनभर धूप खिलेगी। मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed