{"_id":"5ff532428ebc3e33be2526d8","slug":"weather-forecast-live-updates-06-january-2021-imd-alert-for-rains-and-hailstorm-in-haryana-delhi-cold-in-north-india-weather-prediction-for-week-snow-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में चौथे दिन भी बारिश जारी, दिल्ली-हरियाणा में पड़े ओले, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में चौथे दिन भी बारिश जारी, दिल्ली-हरियाणा में पड़े ओले, बढ़ी ठंड
Wed, 06 Jan 2021 09:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Jan 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई और ओले पड़े
- फोटो : पीटीआई/एएनआई
दिल्ली-एनसीआर में रविवार से रुक-रुककर हो रही बारिश आज चौथे दिन भी जारी है। यही नहीं आज दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों में ओले भी पड़े जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ओले किसानों की फसल के लिए ठीक नहीं होते हैं, इससे फसलों को नुकसान पहुंचता है।
बारिश और ओले ने किसानों की फसलों को ही नहीं किसानों के आंदोलन को भी हानि पहुंचाई है। बारिश के कारण दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान काफी परेशान हैं। टिकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 42वें दिन भी जारी है। प्रदर्शन स्थल पर एक कश्मीरी युवा पिछले एक महीने से लंगर दे रहा है। उसने बताया, 'यहां लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हम हर तरह का लंगर चला रहे हैं। जो कुछ भी हमारे पास है हम दे रहे हैं।'
विज्ञापन
आज सुबह से ऐसी बारिश हो रही है कि दिल्ली के कई इलाकों में काले बादल छाने से रात जैसा अंधेरा हो गया। दिल्ली के अलावा आज गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश हो रही है।
आज शाम तक बारिश से मिल सकती है राहत
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है। इस वजह से अब दिल्ली को ठंड की ठिठुरन के बीच बारिश से राहत मिल सकती है। गुरुवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है।
हालांकि, इसका असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा जिससे बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 जनवरी तक दिल्ली वासियों को अधिक सर्दी से राहत मिलेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू होगी जिससे जनवरी की सर्दी का एहसास होगा।

टिकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 42वें दिन भी जारी है। प्रदर्शन स्थल पर एक कश्मीरी युवा पिछले एक महीने से लंगर दे रहे हैं। उन्होंने बताया, "यहां लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। हम हर तरह का लंगर चला रहे हैं। जो कुछ भी हमारे पास है हम दे रहे हैं।" pic.twitter.com/ub17WV6D4q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021
विज्ञापन
आज सुबह से ऐसी बारिश हो रही है कि दिल्ली के कई इलाकों में काले बादल छाने से रात जैसा अंधेरा हो गया। दिल्ली के अलावा आज गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश हो रही है।
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कई जगहों में बारिश हो रही है। (तस्वीरें नोएडा सेक्टर-16 से) pic.twitter.com/u0zZWRBsLY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021
#WATCH Parts of #Delhi witnesses spells of rain and hailstorm; visuals from south Delhi pic.twitter.com/MFdUjBXlOs
— ANI (@ANI) January 6, 2021
आज शाम तक बारिश से मिल सकती है राहत
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है। इस वजह से अब दिल्ली को ठंड की ठिठुरन के बीच बारिश से राहत मिल सकती है। गुरुवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है।
हालांकि, इसका असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा जिससे बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 जनवरी तक दिल्ली वासियों को अधिक सर्दी से राहत मिलेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू होगी जिससे जनवरी की सर्दी का एहसास होगा।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जनपथ इलाकों में काले बादल छाए रहने के साथ बारिश हो रही है। pic.twitter.com/QE30dRFgUe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2021