फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather condition: There will be relief in Delhi due to rain and wind

मौसम का हाल : फुहार और बयार से दिल्ली में रहेगी राहत, अभी बना रहेगा मिजाज

Fri, 30 Jul 2021 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Jul 2021 06:35 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather condition: There will be relief in Delhi due to rain and wind
मौसम के रंग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बारिश का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और आज भी राहत बनी रहने का अनुमान है। बारिश ने मौसम को कूल कर दिया है और लोग गर्मी भूल गए हैं। दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी दिन भर रुक-रुक के बारिश होती रही। दिल्ली में सर्वाधिक 73.4 मिमी बारिश लोदी रोड मौसम केंद्र पर दर्ज की गई।

विज्ञापन


जबकि सफदरजंग मौसम केंद्र पर 72 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
विज्ञापन


दिल्ली में बीते मंगलवार से बारिश का दौर शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह हल्की धूप निकली लेकिन उसकेबाद बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया जिसकेबाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 72 मिमी बारिश दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिज केंद्र पर 49.8 और आयानगर में 34.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24 डिग्री दर्ज किया गया।


 विभाग ने चार अगस्त तक बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान 31-31 डिग्री केबीच व न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed