{"_id":"60c250678ebc3e2780206f75","slug":"weather-became-pleasant-due-to-rain-and-thunderstorms-in-elhi-ncr-electicity-cut-off-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम : दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के बाद गर्मी से राहत, अब कुछ दिन बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम : दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के बाद गर्मी से राहत, अब कुछ दिन बूंदाबांदी के आसार
Fri, 11 Jun 2021 04:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Jun 2021 04:34 AM IST
सार
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 39.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश।
- फोटो : ट्विटर ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर रात तेज हवाएं चलने और बारिश से लोगों को गर्मी के प्रकोप से कुछ राहत मिली। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के कई इलाकों में बिजली जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कल रात 11 बजे के आसपास एनसीआर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश और हवाएं चलीं। रह-रहकर बिजली भी कड़कती रही। एएनआई के मुताबिक इस बरसात और आंधी-तूफान से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आज भा कई इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। विभाग का कहना है कि एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को पिछले एक दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान तो कम रहा, लेकिन हवा में आद्रता का स्तर अधिक होने की वजह से दिनभर लोग पसीने से परेशान रहे। सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख होने की वजह से बाहर निकले लोगों को चुभन भरी धूप महसूस हुई। वहीं, घरों में रूके लोगों का पंखे व कूलर में भी पसीने न सूखने की वजह से बुरा हाल रहा। गर्मी से बचने के लिए केवल एसी ही विकल्प के रूप में रह गया।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 39.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 46 से लेकर 74 फीसदी तक रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 39.4, गुरुग्राम में 41.8, जफरपुर में 41.2, मुंगेशपुर में 40 व पीतमपुरा में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
आंधी में उड़े किसानों के टैंट
1
- फोटो : ani
आधी रात को आंधी और बारिश के चलते गाजीपुर, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लगे किसानों के टैंट तेज हवाओं में उड़ गए। बारिश से पहले धूल भरी आंधी भी चली थी जिससे कई पेड़-पौधों को भी नुकसान हुआ है।