दिल्ली में पानी की किल्लत: वसंत कुंज और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन
वसंत कुंज के रहने वाले जितेन नेगी ने बताया कि हम लोगों मे से आधे लोग पानी के टैंकर के लिए दिल्ली जल बोर्ड के पास दौड़ते रहते हैं। और आधे पानी के टैंकरों का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन न तो कोई हमसे मिलने आया और न ही हमें कोई आश्वासन मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ दिल्ली के वसंत कुंज और आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत से परेशान लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। पानी की पर्याप्त सप्लाई ना होने के कारण लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। वसंत कुंज के सेक्टर सी-8 के लोगों ने बताया कि वहां पिछले 6 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी के टैंकर आते हैं लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद पानी नसीब होता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां पिछले 6 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग अब पूरी तरह से पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं जो उन्हें बहुत प्रयास के बाद ही मिलते हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से उनके फोन कॉल और ऑनलाइन शिकायतों का कोई जबाव नहीं मिलता।
वसंत कुंज के रहने वाले जितेन नेगी ने बताया कि हममें से आधे लोग पानी के टैंकर के लिए दिल्ली जल बोर्ड के पास दौड़ते रहते हैं। और आधे पानी के टैंकरों का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन न तो कोई हमसे मिलने आया और न ही हमें कोई आश्वासन मिला।
Delhi Jal Board hasn't supplied even a drop of water in past 6 days. Half of us keep running to DJB to request a water tanker & other half keeps waiting for water tankers. But neither did anyone come to meet us nor did we get any assurance: Jiten Negi, C-8 Vasant Kunj#Delhi pic.twitter.com/dioAKP48SA
— ANI (@ANI) November 15, 2022