{"_id":"627eef66303ec1634f61244e","slug":"water-level-low-in-wazirabad-barrage-drinking-water-crisis-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट: वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर कम, निवासियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट: वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर कम, निवासियों को हो रही परेशानी
Sat, 14 May 2022 05:23 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 14 May 2022 05:23 AM IST
सार
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा से यमुना नदी में शुक्रवार को भी पर्याप्त पानी नहीं आया। शुक्रवार को वजीराबाद बैराज में पानी के सामान्य स्तर 674.50 फीट की तुलना में 671.80 फीट रह गया है।
विज्ञापन
पानी के टैंकर का इंतजार करते हैं लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली जल बोर्ड के आग्रह के बावजूद हरियाणा ने यमुना नदी में पूरा पानी छोड़ना शुरू नहीं किया। वजीराबाद बैराज में अभी भी पानी का स्तर करीब तीन फीट कम है।
विज्ञापन
इस कारण दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चल रहे हैं। नतीजतन नई दिल्ली समेत दिल्ली के करीब 30 फीसदी इलाके के निवासियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा से यमुना नदी में शुक्रवार को भी पर्याप्त पानी नहीं आया। शुक्रवार को वजीराबाद बैराज में पानी के सामान्य स्तर 674.50 फीट की तुलना में 671.80 फीट रह गया है। इस कारण बैराज से जुड़े वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
उधर इन तीनों संयंत्रों से जुड़े नई दिल्ली, सिविल लाइन, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, समेत कई इलाकों में शुक्रवार को पेेयजल आपूर्ति काफी कम दबाव से हुई।