फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   wall collapses while working in an under-construction house in delhi worker dies

दिल्ली: निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान जर्जर दीवार गिरी, मजदूर की मौत

Sat, 05 Mar 2022 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Mar 2022 10:56 PM IST
सार

मृतक भूरा के साथ काम करने वाले मजदूर रामबाबू ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: बुलंदशहर का रहने वाला है। वह अपने तीन साथी भूरा, दिनेश, विपिन के साथ ठेकेदार सौरभ के कहने पर हौली चौक स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
wall collapses while working in an under-construction house in delhi worker dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कापसहेड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान जर्जर दीवार गिर गई। मलबे में नीचे एक मजदूर दब गया। अन्य मजदूरों ने आनन फानन में घायल मजदूर को बाहर निकाल कर उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस शनिवार को मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक की शिनाख्त गांव रजौरा, बुलंदशहर उप्र निवासी भूरा सिंह के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर डेढ बजे पुलिस को बिजवासन के होली चौक पर एक दीवार के गिरने और मलबे में एक मजदूर के फंसे होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मजदूरों के साथियों ने उसे बाहर निकालकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचा चुके थे। जहां मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


मृतक भूरा के साथ काम करने वाले मजदूर रामबाबू ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: बुलंदशहर का रहने वाला है। वह अपने तीन साथी भूरा, दिनेश, विपिन के साथ ठेकेदार सौरभ के कहने पर हौली चौक स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के समय एक जर्जर दीवार अचानक गिर गई। जिसकी चपेट में आकर भूरा घायल हो गया। रामबाबू ने अपने साथियों की मदद से मलबे से भूरा को मलबे के बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। राम बाबू सहित अन्य मजदूरों ने ठेकेदार की लापरवाही से भूरा की मौत होने का आरोप लगाया। उन्होने बताया कि ठेकेदार काम करने के दौरान उनको कोई सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं करवाया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राम बाबू के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed