फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Viral by making obscene video of girl student, case registered

छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, मामला दर्ज

Thu, 23 Sep 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Viral by making obscene video of girl student, case registered
नई दिल्ली। शादी में बस एक झलक के बाद एक सिरफिरे ने 20 साल की एक युवती की जिंदगी को नर्क बना दिया। आरोपी ने न सिर्फ छात्रा की फर्जी अश्लील वीडियो बना ली बल्कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के अलावा युवती के मंगेतर को भी भेज दी। वीडियो देखकर लड़की की सगाई टूट गई। इससे परेशान युवती ने मामले की सूचना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। युवक के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। युवती ने काफी सबूत आरोपी के खिलाफ पुलिस के हवाले भी किए हैं। पुलिस उनके आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सलमा (20) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती है। वह बीए की छात्रा है। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई हैं। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि जुलाई 2018 में वह परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में गई थी। वहीं इस सिरफिरे ने उसे देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके करीब सात माह बाद आरोपी ने किसी तरह छात्रा का नंबर जुटाकर मोबाइल पर दोस्ती का संदेश भेजा। सलमा ने पहले तो इनकार कर दिया, लेकिन बाद में वह उसके साथ चैट करने लगी। लड़के ने खुद को उसके जीजा के गांव का बताया था। हालांकि आरोपी अपना नाम डब्लू बताता था और उसकी फेसबुक आईडी दूसरे नाम से बनी हुई थी।
2020 में सलमा की मुलाकात आजाद नगर में आरोपी युवक से हुई। यहां आरोपी ने उसकी सेल्फी खींच ली। इसके बाद आरोपी सलमा को अक्सर वीडियो कॉल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान ही आरोपी अश्लील हरकत करता और सलमा को भी ऐसा करने के लिए कहता। लेकिन सलमा ने कभी ऐसा नहीं किया।
इस बीच परिवार ने सलमा का रिश्ता कहीं और कर दिया। इसकी भनक डब्लू को लगी तो उसे धमकाकर रिश्ता तोड़ने के लिए कहने लगा। सलमा ने मना किया तो वह उसे बदनाम करने की बात कर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने सलमा के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंड बनाया और उस पर सलमा की कुछ फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट कर दी।

यही नहीं आरोपी ने सलमा के मंगेतर को भी फर्जी वीडियो पोस्ट कर दिए। इसके बाद सलमा का रिश्ता टूट गया। परेशान सलमा डिप्रेशन का शिकार हो गई। थोड़ी तबीयत बेहतर होने पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी डब्लू की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed