फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Violent clash once again in North East district, 39 detained

उत्तर पूर्वी जिले में एक बार फिर हिंसक झड़प, 39 हिरासत में

Thu, 05 May 2022 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Violent clash once again in North East district, 39 detained
नई दिल्ली। दंगे का दंश झेल चुके उत्तर पूर्वी जिले में एक बार फिर बुधवार रात दो समुदायों की बीच हुए विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। खेल के मैदान से शुरू हुए झगड़े के बाद दोनों समुदायों के काफी संख्या में लोग जमा हो गए और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इलाके के लोगों का यहां तक कहना है कि झड़प के दौरान गोली भी चली। घटना वेलकम इलाके में स्थित फोटो चौक के पास हुई। झगड़ा हिंसक हो पाता, इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को काबू किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वेलकम थाने में दंगों की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दंगा करने के आरोप में तीन आरोपी अमन, शिवम और फैजान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार दो अन्य आरोपी सोनू व फाजिल की तलाश कर रही है। इस मामले मेें पुलिस ने अब तक 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर शाम इलाके के कुछ बच्चे पार्क में खेल रहे थे। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बच्चे एक्स और वाई ब्लॉक के रहने वाले थे और अलग-अलग समुदाय के थे। इस बात की जानकारी उनके परिजनों तक पहुंची। इसके बाद बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ने लगा। मामला बढ़ने पर वहां लोग दो पक्षों में बंट गए और झड़प हो गई, लेकिन समय पर पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों को शांत कराया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया है, जो लगातार इलाके में गश्त कर लोगों से शांति बहाल करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed