फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›     Violence is happening in Delhi due to dogs

दिल्ली में कुत्तों पर कोहराम : गाजीपुर में बुजुर्ग दंपती को पीटा, प्रेम नगर में कैंची से प्रहार

Sun, 18 Jul 2021 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Jul 2021 05:06 AM IST
सार

  • गाजीपुर गांव में वारदात, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
  • एक अन्य घटना में कुत्ते को मारने से रोका तो किया कैंची से हमला

विज्ञापन
  Violence is happening in Delhi due to dogs
dog - फोटो : social media

विस्तार

गाजीपुर गांव में रहने वाली पूनम देवी (35) के घर में 14 जुलाई को एक लावारिस कुत्ता घुस गया। महिला ने कुत्ते को बाहर निकाला तो बिल्डिंग में रहने वाले राजपाल का रिश्तेदार दुष्यंत नाराज हो गया। उसने महिला से बहस की। अगले दिन महिला व उसके पति की डंडे से पिटाई की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जख्मी हालत में पूनम को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पूनम की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर गांव में परिवार के साथ रहने वाली पूनम के पति समरपाल घर में ही किराने की दुकान चलाते हैं। पूनम ने पुलिस को बताया कि घर में घुसे लावारिस कुत्ते को उन्होंने निकाला तो इनकी बिल्डिंग में ही रहने वाले राजपाल के रिश्तेदार दुष्यंत ने इसका विरोध किया। दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि अगले दिन शाम को समरपाल दुकान में थे। दुष्यंत उन्हें गाली देता हुआ निकला।
विज्ञापन


पूनम ने विरोध किया तो उसने डंडे से हमला कर दिया। पति समरपाल ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनको भी पीटा। आरोप है कि दुष्यंत के साथी तीन-चार लड़कों ने दंपती की पिटाई करने के साथ ही उन पर धारदार हथियारों से भी हमला किया। इससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते को मारने से रोका तो किया कैंची से हमला
प्रेम नगर इलाके में राजकुमार ने कुत्ते को मारने से मारने से मना करने पर पड़ोसी किराड़ी सुलेमान नगर निवासी राम अवध (55) को कैंची से ताबड़तोड़ हमले कर घायल कर दिया। राम अवध को बचाने आए 17 वर्षीय जतिन और उसके दादा अत्तर सिंह को भी उसने कैंची से घायल कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

राम अवध ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात वह दुकान पर सामान लेने गया था। लौटते समय देखा कि घर की गली में पड़ोसी राजकुमार एक कुत्ते को मार रहा था। उसने कुत्ते को मारने से मना किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई। राजकुमार गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर अपने घर से कैंची ले आया। उसने राम अवध के पेट और हाथ पर कैंची से ताबड़तोड़ हमले किए। वारदात देखकर पड़ोसी 17 वर्षीय जतिन अपने दादा अत्तर सिंह के साथ पहुंचा और उसे बचाने का प्रयास करने लगा। 


गुस्से में आकर राजकुमार ने दादा-पोते को भी कैंची से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायलों को पीसीआर कर्मी संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा चुके हैं। राम अवध के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed