{"_id":"628e8379986cbe0329386005","slug":"vinay-kumar-saxena-will-take-oath-as-the-new-lieutenant-governor-of-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi New Lieutenant Governor: दिल्ली के नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना आज लेंगे शपथ, बैजल से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi New Lieutenant Governor: दिल्ली के नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना आज लेंगे शपथ, बैजल से की मुलाकात
Thu, 26 May 2022 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 May 2022 12:58 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार राजनिवास में सुबह करीब 11 बजे सक्सेना शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। सक्सेना कॉरपोरेट जगत से दिल्ली के उपराज्यपाल का पद संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के रूप में आज शपथ लेंगे। उप-राज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर रोड स्थित राजनिवास में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजनिवास में सुबह करीब 11 बजे सक्सेना शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। दिल्ली के पूर्व एलजी अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल चुना गया है। सक्सेना कॉरपोरेट जगत से दिल्ली के उपराज्यपाल का पद संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
आमंत्रित अतिथियों में दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत दिल्ली कैबिनेट, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्य सचिव, दिल्ली के सभी सांसद और राज्यसभा सदस्यों सहित प्रमुख नौकरशाह भी मौजूद रहेंगे। पद की गोपनीयता की शपथ लेने के बाद दिल्ली की बेहतरी के लिए निर्णय लेना शुरू करेंगे। दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसमें विधानसभा भी है। कानून-व्यवस्था, जमीन, पुलिस एवं सेवाएं उप-राज्यपाल के द्वारा केंद्र सरकार के मातहत आती हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण के उप-राज्यपाल अध्यक्ष भी होते है।
विज्ञापन
दिल्ली के नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना खादी और ग्रामोद्योग आयोग में चेयरमैन के रूप में कार्य करने का भी अनुभव रखते हैं। उन्होंने कई प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। पद्म अवॉर्ड्स के पैनल में भी अपनी भूमिका निभाई है। उनका जन्म 23 मार्च 1958 में हुआ था। अपनी पढ़ाई कानपुर विश्वविद्यालय से पूरी की है। 1991 में नॉन प्रॉफिटेबल सामाजिक संगठन नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज की स्थापना की।
उत्तर प्रदेश के एक शिक्षित और प्रतिष्ठित कायस्थ परिवार में जन्मे सक्सेना ने 1981 में कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और पायलट लाइसेंस प्राप्त किया। 5 मार्च 2021 को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत हुए थे। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की शासी परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भी संबंधित रहे है।
कल सक्सेना ने बैजल से मुलाकात की
दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को राजनिवास में निवर्तमान उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की। इस दौरान विनय कुमार सक्सेना एवं अनिल बैजल की पत्नी भी मौजूद थी। विनय कुमार सक्सेना एवं उनकी पत्नी ने अनिल बैजल और उनकी पत्नी का स्वागत किया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगे। राष्ट्रपति ने दो दिन पहले उनकी नियुक्ति की थी, जबकि अनिल बैजल से गत सप्ताह उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र दिया था।
दिल्ली के नए उपराज्यपाल से मिले विजय गोयल
गांधी दर्शन के उपाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। इस दौरान गोयल ने उन्हें चरखा भेंट किया। मुलाकात के बाद गोयल ने बताया कि नए उपराज्यपाल से दिल्ली के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं।