{"_id":"62b6ce65cac42a5e4c22a9eb","slug":"video-of-women-protesting-against-liquor-shop-and-fight-with-bouncers-goes-viral-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral: शराब के ठेके का विरोध करने पहुंची महिलाओं और बाउंसरों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral: शराब के ठेके का विरोध करने पहुंची महिलाओं और बाउंसरों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Sat, 25 Jun 2022 02:29 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:29 PM IST
सार
टिगरी इलाके में खुली की शराब दुकान का विरोध करने पहुंची महिलाओं और दुकान पर तैनात महिला बाउंसरों के बीच बहस और हाथापाई हो गई। मारपीट होता देख बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी भी इस लड़ाई में चोटिल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट की वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब के ठेकों का महिलाओं द्वारा विरोध करना कोई नई बात नहीं है। अक्सर ही ऐसी खबरें आती हैं कि महिलाओं ने इलाके में शराब की दुकान खुलने पर विरोध किया। लेकिन दिल्ली में विरोध की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसपर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। दरअसल दिल्ली के टिगरी इलाके में खुली की शराब दुकान का विरोध करने पहुंची महिलाओं और दुकान पर तैनात महिला बाउंसरों के बीच बहस हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मारपीट होता देख बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी भी इस लड़ाई में चोटिल हो गए।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें 23 जून को रात के आठ बजे इस विरोध प्रदर्शन के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि टिगरी में शराब की दुकान पर झगड़ा हो रहा है। उसने बताया कि क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के विरोध में कुछ महिला प्रदर्शनकारी ठेके के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं। दुकान के मालिक ने कुछ लेडी बाउंसर्स को तैनात किया हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और बाउंसर्स को शांत कराने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष आक्रामक हो गए और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल रंजीत के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और भीड़ में मौजूद लोगों ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन
किसी तरह हालात को नियंत्रित किया गया और मामला शांत हुआ। घायल लोगों का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल कराया गया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की हिंसक घटना न हो।