फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   VHP protests after Nuh ruckus and Delhi Police is on alert

Delhi: नूंह हिंसा की खबरों से दिल्ली अलर्ट, 23 जगहों पर VHP का प्रदर्शन; इन संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की नजर

Wed, 02 Aug 2023 07:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Aug 2023 07:30 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में दिन भर चली अफवाहों के बीच नाजुक माहौल बना रहा। अति संवेदनशील उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों के अलावा बाहरी दिल्ली में भी दंगा होने की अफवाह चलती रही। पुलिस अधिकारियों को सामने आकर सफाई देना पड़ी। 

विज्ञापन
VHP protests after Nuh ruckus and Delhi Police is on alert
ब्रह्मपुरी के घोंडा चौक पर वीएचपी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर कुछ इस कदर चला कि लोग बुरी तरह दहशत में आ गए। बलवे और फसाद के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर इधर से उधर होने लगे। इन वीडियो को देखकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई। खासकर संवेदनशील उत्तर-पूर्वी दिल्ली और बाहरी जिला में तो सड़कों पर चहल-पहल भी कम हो गई। रिश्तेदारों ने भी एक-दूसरे को कॉल कर खैरियत लेना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

नूंह हिंसा के बाद दिल्ली में अलर्ट
पुलिस अधिकारियों के पास भी दंगे और बलवे को लेकर तमाम लोगों की कॉल्स पहुंचने लगी। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों ने बयान जारी कर दंगे और बवाल की बात से इंकार किया। आम लोगों से अपील की गई कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके अलावा जो लोग सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की गई। नूंह में हुए बवाल के बाद लगातार राजधानी में अलर्ट जारी है। घटना के विरोध में बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने राजधानी के 23 अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसको लेकर मंगलवार से ही चर्चाएं जारी थी। मंगलवार शाम से ही विरोध प्रदर्शन के दौरान बलवे की आशंका जाहिर कर मैसेज किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा के इलाकों से उठी अफवाह
सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के लोग अपील कर रहे थे कि बुधवार को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले नहीं तो अपने घर में ही रहे। इन सबके बीच बुधवार सुबह होते ही उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर चौक, सीलमपुर, करावल नगर, शिव विहार, खजूरी, दयालपुर आदि जगहों पर सांप्रदायिक फसाद की अफवाह चल पड़ी।

विज्ञापन

पुराने वीडियो से बनाया जा रहा था माहौल
कुछ शरारती लोगों ने पुरानी वीडियो डालकर दंगे होने की बात करने लगे। इससे लोग बुरी तरह दहशत में आ गए। अफवाहों के बाद जब पुलिस के पास बलवे से संबंधित कॉल्स आने लगी तो उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की ने मीडियो को एक बयान जारी कर दंगे की बात से इंकार किया।

दिल्ली पुलिस ने सामने आकर दी सफाई
इसको लेकर उपायुक्त ने ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में उन्होंने ऑल इज वेल लिखा। वहीं बाहरी दिल्ली में मुहर्रम के दिन हुए बवाल के बाद से भी लोग दहशत में थे। बुधवार को फिर दोबारा पुराने वीडियो डालकर हिंसा की बात की गई। इस पर बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने वीडियो के पुराने होने की बात कही। उन्होंने किसी भी हिंसा होने की बात से इंकार किया। दिल्ली के बाकी इलाकों से भी इसी तरह की खबरें आती रही। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पुलिस दिनभर लोगों को समझाने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed