फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vehicle theft arrested used to send photos of car to customers after deal Rogue steal 

दिल्ली: वाहनों की चोरी करने वाला गिरफ्तार, ग्राहकों को भेजता था कार की फोटो, सौदा तय होने के बाद चुरा लेता था

Tue, 27 Jul 2021 06:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 06:56 PM IST
सार

ग्राहक के बताए जाने पर वह दिल्ली के कई इलाकों में घूम कर कार की पहचान करता था। फिर उसका फोटो ग्राहकों के व्हाट्सएप पर भेजता था। ग्राहक से सौदा तय होने के बाद वह कार को चुरा लेता था। 

विज्ञापन
Vehicle theft arrested used to send photos of car to customers after deal Rogue steal 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली के कीर्ति नगर थाना पुलिस ने ग्राहक की डिमांड पर कार चुराने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक माल ढोने वाला ऑटो, टूल किट, 23 चाबी और चार कार बरामद की है। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से 15 मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गीता कालोनी निवासी रमन (53) के रूप में हुई है। कीर्ति नगर थाने में तैनात हवलदार राजेंद्र और राजकुमार मटका कट पिकेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को स्विफ्ट डिजायर कार चलाकर आते देखा। पुलिस टीम को देखते ही चालक कार को रोक दिया और उसे वापस ले जाने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। चालक कार से उतरकर वहां से भागने लगा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह कार को हरिनगर इलाके से चुराकर ला रहा था। उसने बताया कि वह दिल्ली में वाहनों की चोरी करता है। वह ग्राहक के डिमांड पर वाहनों की चोरी करता है। ग्राहक के बताए जाने पर वह दिल्ली के कई इलाकों में घूम कर कार की पहचान करता था। फिर उसका फोटो ग्राहकों के व्हाट्सएप पर भेजता था। ग्राहक से सौदा तय होने के बाद वह कार को चुरा लेता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को चोरी करने के बाद वह उसे सुनसान जगह पर पार्क कर देता था। बदमाश ने बताया कि उसके पास ऑटोमेटिक लॉक को खोलने का टूल किट है। जिसकी मदद से वह लॉक को खोल देता था और फिर नकली चाबी लगाकर कार को लेकर चला जाता था। वह पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना लगातार बदलते रहता था।


पुलिस ने जांच के बाद बताया कि रमन 2003 में दहेज मामले में जेल गया था। जेल में उसकी मुलाकात वाहन चोरी करने वाले बदमाशों से हुई। जेल से निकालने के बाद वह वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। रमन पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गीता कालोनी थाने का घोषित बदमाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed