फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vasuki, the country's longest train ran on the track

ट्रैक पर दौड़ी देश की सबसे लंबी ट्रेन वासुकी

Sun, 24 Jan 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Vasuki, the country's longest train ran on the track
नई दिल्ली। रेलवे ने देश की सबसे लंबी ट्रेन वासुकी चलाकर एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस ट्रेन को पांच इंजन खींच रहे हैं। इंजनों के तालमेल के लिए इसे इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल से जोड़ा गया है, ताकि बेहतर सामंजस्य बनाकर 295 बोगियों को पटरी पर दौड़ा सके। एनाकोंडा और शेषनाग के बाद अब वासुकी नाग ट्रेन ने इतिहास रच डाला है।
विज्ञापन

रेलवे ने एक तरफ देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के 44 सेट निर्माण के लिए ठेका दे दिया है तो दूसरी ओर वासुकी नाग नाम की सबसे लंबी मालगाड़ी चलाकर रिकार्ड बनाया है। इससे पहले भारत में जो सबसे लंबी ट्रेन चली है उसे शेषनाग का नाम दिया गया था, जिसे चार ट्रेनों को जोड़कर चलाया गया तो इसके भी पूर्व तीन ट्रेनों को जोड़कर एनाकोंडा ट्रेन चलाई गई। इससे भी आगे बढ़ते हुए रेलवे ने वासुकी नाग के नाम पर ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन रायपुर रेल मंडल के भिलाई से बिलासपुर रेल मंडल के कोरबा के लिए चली है। खाली मालगाड़ी की बोगियों को एक से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए इस तरह की ट्रेन चलाई गई है, जो अपने आप में अनूठी है।
विज्ञापन

मालगाड़ी के लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है, जिसे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नाम दिया गया है। दावा है कि यह ट्रेन डेढ़ किलोमीटर लंबी होगी। इसे आगे बढ़ते हुए रेलवे ने साढ़े तीन किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाकर इतिहास रचा है। इस तरह फ्रेट ट्रेनों के परिचालन समय को कम करने, स्टाफ की बचत और उपभोक्ताओं को त्वरित डिलीवरी प्रदान करने के लिए लॉग हाल मालगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed