फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vaccination record in Delhi: 16 lakh people got vaccine in 11 days

दिल्ली में टीकारण का रिकॉर्ड : 11 दिन में 16 लाख लोगों ने लगवाई वैक्सीन, सबसे ज्यादा युवा

Mon, 13 Sep 2021 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Sep 2021 05:22 AM IST
सार

अब तक डेढ़ करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं और 72 फीसदी पात्र आबादी को लग गई है पहली खुराक।  

विज्ञापन
Vaccination record in Delhi: 16 lakh people got vaccine in 11 days
demo pic... - फोटो : prayagraj

विस्तार

राजधानी में रिकॉर्ड स्तर पर टीकाकरण हो रहा है। पिछले दस दिन में करीब 14 लाख वैक्सीन लगाई जा चुकी है। प्रतिदिन 1.50 लाख लोगों का टीकाकरण हो रहा है। अब तक कुल एक करोड़ 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 72 फीसदी को पहली वैक्सीन लगी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक एक करोड़ छह लाख लोगों को पहली और 44 लाख को दूसरी खुराक लग गई है। टीका लेने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। करीब 75 फीसदी युवाओं को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। इसके बाद 44 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या है। 11 दिन पहले कुल टीकाकरण की संख्या एक करोड़ 34 लाख थी जो अब बढ़कर एक करोड़ 50 लाख हो गई है। 
विज्ञापन


जिलावार टीकाकरण की बात करें तो इसमें उत्तर-पश्चिमी जिला टीकाकरण में अव्वल है। यहां 12 लाख 96 हजार से ज्यादा लोगों को टीके की पहली और पांच लाख से ज्यादा लोगों को टीके की दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, उत्तर-पूर्वी जिला में टीकाकरण काफी कम हुआ है।  यहां मात्र छह लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों को टीके की पहली और दो लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, वैक्सीन की आपूर्ति अगर इसी प्रकार होती रही तो अगले दो माह के भीतर सभी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो जाएगा। टीकाकरण के विषय में विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण जरूरी है। दिल्ली में जिस प्रकार से वैक्सीन लग रही है। वह गति काफी अच्छी है। करीब 72 फीसदी लोगों को पहली खुराक लगी है। इससे अगली लहर का खतरे को कम किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed