फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Uttarakhand: Justice Sanjay Kumar Mishra appointed as the acting Chief Justice of the High Court

उत्तराखंड: जस्टिस संजय कुमार मिश्रा बने हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश

Wed, 22 Dec 2021 06:49 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 22 Dec 2021 06:49 PM IST
सार

कानून मंत्रालय में न्यायाधीश विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड हाईकोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस मिश्रा 24 दिसंबर से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand: Justice Sanjay Kumar Mishra appointed as the acting Chief Justice of the High Court
उत्तराखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त कार्यकारी चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जस्टिस संजय कुमार मिश्रा को बुधवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


कानून मंत्रालय में न्यायाधीश विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड हाईकोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस मिश्रा 24 दिसंबर से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति चीफ जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान की सेवा निवृत्ति के कारण की गई है।

विज्ञापन

जस्टिस चौहान गुरुवार को 62 वर्ष के होते ही पद से सेवा निवृत्त हो रहे हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की सेवा निवृत्ति की आयु 62 साल है।

दिल्ली विश्वविद्यालय से 1987 में एलएलबी करने के बाद संजय मिश्रा 1988 में बोलांगीर जिला कोर्ट में प्रेक्टिस शुरू की। उन्होंने बोलांगीर लॉ कॉलेज में लॉ के लेक्चरार के तौर पर भी काम किया। जिला जज की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद संजय जयपुर में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त हुए। संजय भुवनेश्वर में सीबीआई में स्पेशल जज के साथ-साथ सुंदरगढ़, ढेंकनाल में जिला और सत्र न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

वे ओडिशा हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल भी रह चुके हैं। साल 2009 में उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया, जहां से इसी साल अक्तूबर में उत्तराखंड हाईकोर्ट में उनका स्थानांतरण हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed