फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Using earphones at high volume can prove costly.

Delhi News: तेज आवाज में ईयरफोन का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

Sat, 27 Jun 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Using earphones at high volume can prove costly.
हो सकती हैं कानों में घंटी बजना, कान दर्द और सुनाई कम देने जैसी समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मोबाइल, लैपटॉप और ऑनलाइन मीटिंग के बढ़ते चलन के साथ वायर्ड और वायरलेस ईयरफोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। कई लोगों का मानना है कि वायरलेस ईयरबड्स, वायर्ड ईयरफोन की तुलना में ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अब तक ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि केवल वायरलेस होने की वजह से ईयरबड्स अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। असली खतरा तेज आवाज में और लंबे समय तक लगातार ईयरफोन का इस्तेमाल करने से होता है।

लंबे समय तक हाई वॉल्यूम पर ऑडियो सुनने से सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। कानों में घंटी बजना (टिनिटस), कान दर्द और सुनाई कम देने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। यदि ईयरबड्स की सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो कान में संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन


स्वामी दयानंद अस्पताल के ईएनटी विभाग के डॉ. अजय ने कहा कि कोशिश करें कि आवाज मध्यम स्तर पर रखें, बीच-बीच में ब्रेक लें और यदि कानों में सीटी बजना, दर्द या सुनाई कम देने जैसी समस्या हो तो तुरंत ईएनटी विशेषज्ञ से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

-लगातार 60 मिनट से अधिक ईयरफोन का इस्तेमाल न करें।

-आवाज को अधिक तेज न रखें।

-ईयरबड्स की नियमित सफाई करें और उन्हें साझा करने से बचें।

-कानों में दर्द, सीटी बजना या सुनाई कम देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

-शोरगुल वाली जगह पर वॉल्यूम बहुत अधिक बढ़ाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed