फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Used to blackmail girls by making porn videos of them

बुरे काम का बुरा नतीजा: पहले दोस्ती कर फंसाता था लड़कियां, फिर बनाता अश्लील वीडिया; अंत में करता था ये डिमांड

Fri, 09 Jun 2023 08:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 08:55 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया करता था। शाहदरा साइबर सेल ने आरोपी को अजमेर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Used to blackmail girls by making porn videos of them
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा इलाके में एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर एक अनजान लड़के से दोस्ती करना काफी भारी पड़ गया। आरोपी लड़की से वीडियो कॉल पर बात करने लगा। फिर उसने नाबालिग के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह वीडियो को डिलीट करने के एवज में उससे 25 हजार रुपये की मांग करने लगा। लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया और तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को अजमेर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया मामला
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजमेर निवासी अरुण गोपाल लाल गोयर (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, स्टॉकिंग और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने 27 मई को साइबर सेल में शिकायत की। उन्होंने बताया कि पैसे नहीं देने पर आरोपी विडियो और स्क्रीनशॉट्स को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जिससे पुलिस को आरोपी की लोकेशन राजस्थान के अजमेर की मिली। पुलिस की एक टीम वहां पहुंचकर छानबीन की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पोर्न फिल्में देखने का आदी है और उसके फोन में कई पोर्न विडियो हैं। वह सोशल मीडिया पर अनजान लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर उनसे बातचीत करने के दौरान अश्लील वीडियो तैयार कर उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। पुलिस इससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि अब तक इसने कितनी लड़कियों से रकम वसूली है। पुलिस आरोपी के फोन में मिले वीडियो के आधार पर पीड़ित लड़कियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed