फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Urban Forest : Urban forest will be built in Shastri Park, DELHI

Urban Forest : शास्त्री पार्क में बनेगा शहरी वन, 15 हेक्टेयर भूमि पर विकसित करेगी दिल्ली सरकार

Fri, 30 Sep 2022 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 06:03 AM IST
सार

Urban Forest : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके के लोगों को जल्द ही ताजी हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा। प्रकृति की गोद में लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। इस शहरी वन में सैलानी वॉच टावर के माध्यम से पूरे वन की खूबसूरती देख सकेंगे, जोकि दिल्ली में अपने आप में एक नया कांसेप्ट है।

विज्ञापन
Urban Forest : Urban forest will be built in Shastri Park, DELHI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके के लोगों को जल्द ही ताजी हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा। प्रकृति की गोद में लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। खास बात ये है कि इस शहरी वन में सैलानी वॉच टावर के माध्यम से पूरे वन की खूबसूरती देख सकेंगे, जोकि दिल्ली में अपने आप में एक नया कांसेप्ट है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास शहरी वन को विकसित करने के लिए वन एवं वन्यजीव विभाग ने 15 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया है। इस क्षेत्र में बाड़ लगाने का काम शुरू हो गया है। पूरे क्षेत्र को हरियाली के साथ विकसित करने के साथ यहां लोगों को आधारभूत सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन


इस संबंध में वन एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारी योजना पर काम कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के चार शहरी वनों को विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा वन एवं वन्यजीव विभाग के अलग-अलग मंडल शहरी वन को विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधारभूत सुविधाओं पर रहेगा जोर
शहरी वन में विभाग की ओर से आधारभूत सुविधाएं देने पर जोर दिया जाएगा। यहां गजिबो , शौचालय व बेंच की सुविधा भी रहेगी। लोग सुबह योग व ध्यान के लिए भी पार्कों का रुख करते हैं, लेकिन इलाके में यह सुविधा नहीं होने की वजह से भी बेहतर जगह का विकल्प मिल सकेगा।

वॉच टावर से निहार सकेंगे सुंदरता
शहरी वन की खास बात ये होगी कि इलाके के लोग यहां वॉच टावर से पूरे वन की खूबसूरती निहार सकेंगे। साथ ही टावर का इस्तेमाल वन की निगरानी के लिए भी किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से वनकर्मी को तैनात किया जा सकता है। 


लगाए जाएंगे औषधीय पौधे 
अधिकारी ने बताया कि शहरी वन में औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसमें तुलसी, सर्पगंधा, नीम, बेल, आंवला, घृत कुमारी,अश्वगंधा, पाथरचट्टा, लैवेंडर, सदाबहार व दालचीनी     समेत अन्य प्रकार के पौधे शामिल हैं। शहरी वन में पहुंचने वाले लोगों को पेड़-पौधों की भी जानकारी मिल सके, इसके लिए कुछ पेड़-पौधों के बारे में पट्टिका के माध्यम से उनके बारे में जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भविष्य में यहां व्याख्या केंद्र खोलने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed