फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UPSC student dies after consuming poison

यूपीएससी के छात्र ने जहर खाकर दी जान

Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
UPSC student dies after consuming poison
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे राहुल चौधरी ने रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न आने पर जहर खाकर जान दे ती। उसके कमरे की दीवार पर टंगा सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराते हुए परिजनों से अपना शव शोध के लिए मेडिकल इंस्टीट्यूट को दान करने की गुजारिश की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप न आने के कारण राहुल डिप्रेशन का शिकार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार का निवासी राहुल किराए का फ्लैट लेकर तिमारपुर के नेहरू विहार में अकेला रहता था। इसके परिवार में माता-पिता, भाई और भाभी हैं। उसके पिता का बिहार में अपना कारोबार है। राहुल कई साल से दिल्ली में ही रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कई बार उसने परीक्षा दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। इसकी वजह से वह परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

दो दिन से राहुल के पिता उसके मोबाइल पर कॉल कर रहे थे, लेकिन वह रिसीव नहीं कर रहा था। बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। फिक्रमंद पिता ने शनिवार को बिल्डिंग के केयर टेकर को कॉल कर देखने के लिए कहा। उसने काफी देर राहुल के फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद केयर टेकर ने मामले की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर मेन गेट तोड़ा तो अंदर कमरे में राहुल की सड़ी-गली लाश मिली। दिखने में यह दो दिन पुरानी लग रही थी। पुलिस ने राहुल के परिजनों को खबर देकर शव सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा। पुलिस को राहुल के कमरे से कुछ जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed