फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UPSC preparation tips for government school students Motivational Speaker Series of Delhi Government

दिल्ली: सरकारी स्कूल के छात्रों को मिले यूपीएससी तैयारी के टिप्स, खुद को नकारात्मक विचारों से रखें दूर

Tue, 08 Mar 2022 08:11 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 08:11 PM IST
सार

शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने बच्चों से कहा कि  तैयारी के दौरान खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। ऐसे विचार आने पर  आत्म विश्लेषण करे और उसके बाद दोबारा तैयारी में लग जाएं।

विज्ञापन
UPSC preparation tips for government school students Motivational Speaker Series of Delhi Government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल सर्विसेज की तैयारी केवल कोचिंग से ही नहीं की जा सकती, इसकी तैयारी बच्चे स्वयं भी कर सकते हैं। बस तैयारी के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आप हमेशा अनुशासन में रहें और कभी भी धैर्य न खोएं। क्योंकि सिविल सर्विसेज की तैयारी में समय लगता है और आपका इस दौरान प्रोत्साहित रहना बेहद जरुरी है। पढ़ाई के साथ-साथ जिन्दगी में रुचियों का होना भी बेहद जरूरी है क्योंकि ये हमें स्वयं पर नियंत्रण और दूसरा का सम्मान करना, टीम वर्क करना सीखाता है। यूपीएससी की तैयारी के दौरान हमेशा स्मार्ट स्टडी करें। 2017 बैच की आईएएस ऑफिसर व दक्षिणी दिल्ली की जिला मजिस्ट्रेट सोनालिका जीवानी ने यह बातें यूपीएससी की तैयारी के लिए छात्रों को टिप्स देते हुए कही।

विज्ञापन

 
 

13000 बच्चे यूट्यूब लाइव के माध्यम से जुड़े
दिल्ली सरकार की मोटिवेशनल स्पीकर श्रृंखला के पांचवें सत्र के तहत सोनालिका जीवानी ने छात्रों के साथ तैयारी संबंधी अपने अनुभव शेयर किए। सर्वोदय कन्या विद्यालय कालकाजी में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के लगभग 75 बच्चों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया। इस कार्यक्रम में लगभग 13000 बच्चे यूट्यूब लाइव के माध्यम से भी जुड़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी अपनी जिन्दगी में सीमित न रहें

सोनालिका जीवानी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कभी भी अपनी जिन्दगी में सीमित न रहें, हमेशा बड़े सपने देखें और  कभी हार न मानें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन का बेहद स्मार्ट ढंग से इस्तेमाल करें ताकि वो तैयारी में आपका साथी बने, न की बाधा। 


 
विज्ञापन

खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें
इस अवसर पर शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने बच्चों से कहा कि  तैयारी के दौरान खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। ऐसे विचार आने पर आत्म विश्लेषण करे और उसके बाद दोबारा तैयारी में लग जाएं। शिक्षा निदेशक ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का प्रयास यूपीएसई की तैयारी के मिथ को दूर कर बच्चों में आत्मविश्वास जगाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed