फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UP STF raids PFI office in Shaheen Bagh Delhi investigation going on

यूपी एसटीएफ का पीएफआई के दिल्ली कार्यालय पर छापा, कई अहम दस्तावेज और पोस्टर बरामद

Sun, 21 Feb 2021 02:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Feb 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
UP STF raids PFI office in Shaheen Bagh Delhi investigation going on
पीएफआई कार्यालय पर यूपी एसटीएफ का छापा - फोटो : अमर उजाला

यूपी एसटीएफ ने रविवार को दिल्ली के शाहीन बाग स्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यालय पर छापा मारा। छापे के दौरान कई अहम दस्तावेज और पोस्टर एसटीएफ के हाथ लगे हैं, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि यह कार्रवाई मथुरा में पीएफआई सदस्यों के खिलाफ मांठ थाने में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में की गई है। उन्होंने बताया कि न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं जिसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही कुछ विवादित पोस्टर भी मिले हैं जिसमें बाबरी मस्जिद विधवंस से संबंधित पोस्टर शामिल हैं। अमिताभ यश के मुताबिक इस मामले में पड़ताल के दौरान एसटीएफ को कई ऐसी अहम जानकारी मिली है, जिससे पीएफआई के सदस्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। एसटीएफ को केरल के कई ऐसे मामलों के बारे में जानकारी मिली है, जिसमें पीएफ के सदस्यों ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें एक स्कूल के लेक्चरर का हाथ काटने का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में पिछले साल सितंबर माह में मथुरा में पुलिस ने पीएफआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जातीय हिंसा की साजिश का पर्दाफाश किया था। बाद में इस मामले की विवेचना यूपी एसटीएफ को दे दी गई थी। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में जांच शुरू की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने इसी केस में केरल से रऊफ शरीफ को गिरफ्तार किया था, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय रऊफ को यूपी लाने में नाकाम रही थी। उसे केरल की स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत मिलने के बाद विदेश भागने की कोशिश में उसे यूपी एसटीएफ ने केरल के एक एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था और उसे यूपी ला कर मथुरा में जिला सत्र न्यायालय में पेश किया था। रऊफ की निशानदेही पर राजधानी लखनऊ से दो लोगों को गिरफ्तार कर सीरियल ब्लास्ट की योजना को नाकाम कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed