फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UP may be on target of terrorists

सीमापुरी आईईडी केस : आतंकियों के निशाने पर हो सकता है यूपी, जांच में जुटीं एजेंसियां

Sat, 19 Feb 2022 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 05:14 AM IST
सार

आतंकियों के तौर तरीकों को जानने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) की एक टीम सुराग की तलाश में शुक्रवार सुबह सीमापुरी पहुंची। टीम ने मकान का मुआयना किया और उसके बाद मकान मालिक हाशिम के शहीद नगर स्थित घर पर गई, जहां उससे पूछताछ की।

विज्ञापन
UP may be on target of terrorists
IED found in Seemapuri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी का मकसद चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश को दहलाने का तो नहीं था। आतंकियों के तौर तरीकों को जानने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) की एक टीम सुराग की तलाश में शुक्रवार सुबह सीमापुरी पहुंची। टीम ने मकान का मुआयना किया और उसके बाद मकान मालिक हाशिम के शहीद नगर स्थित घर पर गई, जहां उससे पूछताछ की।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान आतंकी उत्तर प्रदेश में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गाजीपुर में बम प्लांट करने में नाकाम होने और उस घटना के बाद पुलिस की मुस्तैदी बढ़ने से आतंकी अपनी रणनीति में बदलाव कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम ने मकान मालिक से यह जानने की कोशिश की है कि युवकों ने किस तरह से उसके मकान को किराए पर लिया। वह क्या काम करते थे और खुद को किस जगह का रहने वाला बताया था। शुक्रवार सुबह एटीएस की टीम गाजियाबाद की सीमा से सौ मीटर दूरी पर स्थित सीमापुरी के उस मकान पर भी पहुंची, जहां बृहस्पतिवार को आईईडी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास रहने वालों से भी इस मकान में रह रहे युवकों के बारे में पूछताछ की। मकान के पास रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसने वहां दो युवकों को देखा था। वह किसी से मेलजोल नहीं रखते थे और ज्यादातर कमरे में रहते थे। उसके बाद टीम मकान मालिक के घर पहुंचकर उससे किराएदारों से पूछताछ की।

एटीएस टीम के जाने के बाद नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम भी इस मकान पर पहुंची। पुलिस ने मकान में ताला लगा रखा है। एनआईए की टीम ने मकान खुलवाया और दूसरी मंजिल से लेकर छत तक का मुआयना किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस कमरे में आरोपी रहते थे, उसे सील किया गया था, जिसकी वजह से एनआईए की टीम मकान में नहीं गई। एनआईए की टीम ने आसपास रहने वाली महिलाओं से पूछताछ की।

मकान में चल रहा था बम बनाने का काम
14 जनवरी को गाजीपुर मंडी में विस्फोटक मिलने के बाद मामले की जांच करते हुए सीमापुरी के इस मकान पर पहुंची, जहां से मिले आईईडी विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मकान में बम बनाने का काम किया जा रहा था। पुलिस गाजीपुर से सीमापुरी तक सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद इस मकान तक पहुंची। 


बृहस्पतिवार दोपहर जब स्पेशल सेल की टीम इस मकान पर पहुंची तब तक आतंकी गायब हो चुके थे। अब तक स्पेशल सेल की टीम मकान मालिक हाशिम और संदिग्धों को मकान पर किराए पर दिलाने वाले सीमापुरी के प्रॉपर्टी डीलर शमीम से पूछताछ कर रही है। दोनों के मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed