{"_id":"61676f7683582d067b2ef2ba","slug":"unitech-case-30-officials-of-tihar-jail-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटेक मामला : तिहाड़ जेल के 30 अधिकारी निलंबित, पूर्व प्रमोटरों को गलत तरीके से पहुंचाई थी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिटेक मामला : तिहाड़ जेल के 30 अधिकारी निलंबित, पूर्व प्रमोटरों को गलत तरीके से पहुंचाई थी मदद
Thu, 14 Oct 2021 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Oct 2021 05:14 AM IST
सार
दो अनुबंध कर्मचारियों की नौकरी खत्म की जा रही है। पुलिस के पत्र के बाद तिहाड़ प्रशासन ने उठाया कदम।
विज्ञापन
tihar jail
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल प्रशासन ने रियल एस्टेट की नामी कंपनी यूनिटेक के पूर्व प्रमोटरों को जेल में गलत तरीके से सहायता पहुंचाने के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। तिहाड़ जेल के एक सुपरीटेंडेंट समेत 30 अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गलत तरीके से सहायता पहुंचाने वालों में अनुबंध के तहत नौकरी करने वाले दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इनमें एक डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक नर्सिंग अर्दली है। दोनों की नौकरी खत्म की जा रही है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने यूनिटेक के पूर्व प्रमोटरों को तिहाड़ में गलत तरीके से सहायता पहुंचाने की जांच करने के आदेश दिए थे। दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि तिहाड़ जेल के 32 अधिकारियों व कर्मचारियों ने गलत तरीके से सहायता पहुंचाई थी।
विज्ञापन
इसके बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी जेल अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। और कार्रवाई करने के लिए गृहमंत्रालय व तिहाड़ प्रशासन को पत्र लिख दिया।
तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से जांच के दौरान इस मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाए गए 32 जेल अधिकारियों के नाम के साथ पत्र प्राप्त हुआ है। 32 में से 30 नियमित कर्मचारी हैं जबकि दो अनुबंध पर नौकरी करने वाले कर्मचारी हैं।
उन्होंने कहा कि 30 जेल अधिकारियों को निलंबित कर दो संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी 30 अधिकारी व कर्मचारियों में एक सुपरीटेंडेंट, दो डिप्टी सुपरीटेंडेंट, सात असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट, 10 हेड वार्डर और 11 वार्डर हैं।