{"_id":"62882aefbc85bb7246257aa0","slug":"union-minister-piyush-goyal-government-car-collided","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की सरकारी कार को टक्कर मारी, आरोपी कार चालक ने पी रखी थी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की सरकारी कार को टक्कर मारी, आरोपी कार चालक ने पी रखी थी शराब
Sat, 21 May 2022 05:27 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 21 May 2022 05:27 AM IST
सार
तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक मोहिंदर सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया। जमानती धारा होने के कारण बाद में उसे थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की सरकारी कार को बृहस्पतिवार दोपहर एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। उस समय केंद्रीय मंत्री कार में नहीं थे। टक्कर मारने वाले कार चालक ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक मोहिंदर सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया। जमानती धारा होने के कारण बाद में उसे थाने से ही छोड़ दिया।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पीयूष गोयल की कार से जाकिर हुसैन मार्ग पर स्थित ओबरॉय होटल जा रहा था। जब वह जाकिर हुसैन मार्ग पर काका नगर साइड पहुंचा, तो पीछे से आ रही अन्य कार ने जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जब सुनील ने बाहर निकलकर देखा तो टक्कर मारने वाले कार चालक ने शराब पी रखी थी। मेडिकल जांच में आरोपी चालक मोहिंदर सिंह के शराब पीने की पुष्टि हो गई। सुनील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर मोहिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कार को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन