फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Union Minister Jyotiraditya Scindia is being praised fiercely on the social media platform

Delhi: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर जमकर हो रही तारीफ, जानिए वजह

Fri, 16 Dec 2022 03:31 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 03:31 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से यात्री दिल्ली एयरपोर्ट में भारी भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्विटर पर शेयर कर रहे थे। इसमें सिक्योरिटी चेकपॉइंट्स पर लोगों की लंबी कतारे देखी गई हैं। यात्रियों ने शिकायत की है कि उन्हें यहां 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है लेकिन अब हालात पहले से काफी बेहतर हो गए हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Jyotiraditya Scindia is being praised fiercely on the social media platform
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर सामान की जांच के लिए एक्स-रे मशीनों की संख्या बढ़ाने से भीड़ कम करने मदद मिली है। यहां पर मशीनों की संख्या बढ़ाकर 18 कर दिया गया है। हाल के हफ्तों में राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भीड़ की समस्या से जूझ रहा है। जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर बताया कि 9 दिनों के अंदर दिल्ली एयरपोर्ट में सिक्योरिटी स्क्रीनिंग एरिया में 5 एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं। जो कुल 18 एटीआरएस/एक्स-रे मशीनों को ले रही हैं, जिससे भारी भीड़ में काफी कमी आई है। इसके अलावा सिंधिया ने कई अपने अकाउंट से कई ऐसे ट्वीट्स को रिट्वीट किया है जिनमें लोगों ने दिल्ली एयरपोर्ट में भीड़ से निजात दिलाने के लिए उनकी तारीफ की है।

विज्ञापन

 

पिछले कुछ दिनों से यात्री दिल्ली एयरपोर्ट में भारी भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ट्विटर पर शेयर कर रहे थे। इसमें सिक्योरिटी चेकपॉइंट्स पर लोगों की लंबी कतारे देखी गई हैं। यात्रियों ने शिकायत की है कि उन्हें यहां 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है लेकिन अब हालात पहले से काफी बेहतर हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed