{"_id":"620c03f39ba46212276f67c5","slug":"undertrial-prisoner-dies-under-suspicious-circumstances-in-tihar-jail-family-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने हत्या करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने हत्या करने का लगाया आरोप
Wed, 16 Feb 2022 01:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:20 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त जीशान के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ प्रीत विहार इलाके में रहता था। पिछले साल 19 नवंबर को प्रीत विहार थाना पुलिस ने उसे चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में मंगलवार को एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। परिवार ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं जेल प्रशासन बीमारी की वजह से मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त जीशान के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ प्रीत विहार इलाके में रहता था। पिछले साल 19 नवंबर को प्रीत विहार थाना पुलिस ने उसे चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह तिहाड़ जेल में था। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया कि जीशान को सीने में दर्द, सिर दर्द, शरीर पर खुजली की शिकायत थी। शनिवार को उनको उपचार के लिए दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापिस जेल भेज दिया था। सोमवार को दोबारा सीने में दर्द की शिकायत पर उसे डीडीयू अस्पताल भेजा गया था। जहां मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार का कहना है कि उनको सुबह थाने से फ़ोन आया था। उनका कहना था कि जीशान की तबियत खराब है वे अपने माता पिता से मिलना चाहता है। जब वे अस्पताल पहुँचे उनको डॉक्टरों ने बताया कि जीशान की मौत हो गई है। उसके पीठ पर निशान थे और आंखे सूजी हुई थी। परिवार वालों ने जीशान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। जेल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होगा।
विज्ञापन