{"_id":"60e4b94fd5b3e96a8b1befdf","slug":"under-the-academic-session-2021-22-in-delhi-university-1324-students-from-61-countries-applied","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की धूम: दिल्ली विश्वविद्यालय ने दुनिया के 61 देशों के छात्रों को लुभाया, 1324 विद्यार्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू की धूम: दिल्ली विश्वविद्यालय ने दुनिया के 61 देशों के छात्रों को लुभाया, 1324 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
Wed, 07 Jul 2021 01:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:43 AM IST
सार
डीयू फॉरेन स्टूडेंट रजिस्ट्ररी एडमिशन कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. राजीव गुप्ता के अनुसार इस बार 61 देशों से 1324 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 320 आवेदन अफगानिस्तान से, नेपाल से 185, व तिब्बत से 156 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
du admission
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत से भले ही छात्र आस्ट्रेलिया, मैक्सिको, द नीदरलैंड जैसे विदेशी देशों में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखते हों, लेकिन इन देशों के छात्रों का दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने का क्रेज बढ़ रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के अंतर्गत विदेशी छात्रों की ओर से किए गए ऑनलाइन आवेदन इसका प्रमाण दे रहे हैं। इस आवेदन प्रक्रिया के तहत दुनिया के 61 देशों से 1324 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
हालांकि कोरोना महामारी के कारण आवेदनों की संख्या में इस बार कमी आई है। बीते साल कोरोना महामारी की दस्तक से पहले ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। ऐसे में लगभग 1600 आवेदन आए थे। डीयू के शैक्षणिक माहौल व कोर्सेज के लिए पहचाना जाता है। बीते कुछ सालों में विदेशी विद्यार्थियों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। डीयू फॉरेन स्टूडेंट रजिस्ट्ररी एडमिशन कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. राजीव गुप्ता के अनुसार इस बार 61 देशों से 1324 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 320 आवेदन अफगानिस्तान से, नेपाल से 185, व तिब्बत से 156 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
डीयू में वियतनाम से 10, थाईलैंड से 7, श्रीलंका से पांच, मॉरीशस से 4, अंगोला, गैंबिया और लैसेथो से ती-तीन आवेदन आए हैं। जबकि एक से दो आवेदन अन्य देशों से प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
इन देशों से भी प्राप्त हुए आवेदन
बांग्लादेश, भूटान, बोतस्वाना, कंबोडिया, चीन, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, इथोपिया, इराक, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, केन्या, लाओस, मेडागास्कर, मालदीव, माली, नाइजीरिया, पेरू, रशियन फेडरेशन, सेशल्स, सीरिया, सोमालिया, साउथ अफ्रीका, साउथ सूडान, उगांडा, उजबेकिस्तान, यमन, जांबिया, जिम्बावबे, अरमेनिया, हंगरी जैसे देश शामिल हैं।