{"_id":"60d0ac748ebc3e671070820a","slug":"uncontroll-car-crushed-youth-crossing-road-collision-in-standing-car-one-dead-two-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा, खड़ी कार में मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा, खड़ी कार में मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Mon, 21 Jun 2021 08:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:42 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त साइरुल मोमिन (29) के रूप में हुई है। दूसरी कार सवार आदिल (19) व कैफ (16) का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीटीबी एंक्लेव इलाके में रविवार एक बेकाबू कार ने युवक को रौंदने के बाद रेड लाइट पर खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी कार पलट गई। दुर्घटना में सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार सवार एक किशोर व युवक जख्मी हो गए। टक्कर मारने वाला आरोपी मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त साइरुल मोमिन (29) के रूप में हुई है। दूसरी कार सवार आदिल (19) व कैफ (16) का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घायल कैफ अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के मसूरी इलाके में रहता है। वह वहीं पर दसवीं कक्षा का छात्र है। कैफ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पिछले दिनों वह देवली-खेड़ा, जैनपुर, मेरठ अपनी मौसी के घर गया था। रविवार को वह अपनी मौसी के लड़के आदिल के साथ से दिल्ली मंडावली किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही दोनों की कार जीटीबी लाल बत्ती के पास पहुंचे, इसी दौरान नंद नगरी की ओर से आई कार ने एक युवक को टक्कर मारने के बाद इनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कैफ और आदिल की कार पलट गई। टक्कर मारने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को कार से निकाला। पुलिस की मदद से घायलों को आस्पताल ले जाया गया, जहां मोमिन को मृत घोषित कर दिया गया। मोमिन कूड़ा बीनने का काम करता था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।