{"_id":"62951fd6a6946d11a75c8914","slug":"uncle-nephew-who-went-to-bathe-in-yamuna-dies-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: यमुना में नहाने गए चाचा भतीजे की डूबने से मौत, गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: यमुना में नहाने गए चाचा भतीजे की डूबने से मौत, गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए दोनों के शव
Tue, 31 May 2022 01:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 31 May 2022 01:21 AM IST
सार
सोनिया विहार इलाके में यमुना में नहाने के दौरान चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनिया विहार इलाके में सोमवार सुबह यमुना में नहाने के लिए गए चाचा-भतीजे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त विक्रम (22) और इसके भतीजे आयुष (14) के रूप में हुई है। सोमवार दिन में बुराड़ी थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव यमुना से निकाल लिये। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, विक्रम और आयुष अपने परिवार के साथ चौहान पट्टी, लोनी गाजियाबाद इलाके में रहते थे। विक्रम के परिवार में पिता मोहन, मां मंजू देवी, बड़ा भाई रामप्रसाद व अन्य सदस्य हैं। विक्रम और राम प्रसाद दोनों ही प्राइवेट नौकरी करते थे। आयुष राम प्रसाद का बेटा है। इसके परिवार में मां राधा, बहन निशा व छोटा भाई आशु है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गर्मी अधिक होने के कारण आयुष ने चाचा से नहाने के लिए कहा। विक्रम ने उसे अकेले जाने से मना कर खुद भी उसके साथ चला गया। दोनों सोनिया विहार सातवें पुश्ते पर यमुना में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने से मौत हो गई। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से निकाला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन